नई दिल्ली, जून 14। रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अडानी ग्रुप के संस्थापक गौतम अडानी ने ग्लोबल वेल्थ रैंकिंग में जैक मा और झोंग शानशान जैसे चीनी अरबपतियों और टेक टाइकून को पीछे छोड़ दिया है। इससे ये एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार, अंबानी की संपत्ति 84 अरब डॉलर से अधिक हो गई है, जिससे वह दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। 2021 में अब तक अंबानी की संपत्ति में 7.62 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। दूसरी ओर अडानी की संपत्ति बढ़कर 77 अरब डॉलर हो गई है। 2021 में अब तक अडानी की संपत्ति में 43.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज कर चुकी है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक अडानी दुनिया के 14वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
शेयरों में तेजी का कमाल
शेयरों में तेजी से से अंबानी और अडानी को मजबूती मिली है। 2021 में निफ्टी 50 इंडेक्स अब तक 13 फीसदी उछल चुका है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर साल दर साल 12 फीसदी बढ़ कर 2,215.80 रुपये का हो गया है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर (आरआईआईएल) और नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट के शेयर 40 से 45 फीसदी के बीच चढ़े हैं।
अडानी ग्रुप के शेयर
अडानी समूह की कंपनियों में अडानी टोटल गैस के शेयर 11 जून तक 335 प्रतिशत बढ़ कर 1,625.8 रुपये का हो गया। 1 जनवरी, 2021 को यह 374.9 रुपये पर था। इस दौरान अडानी ट्रांसमिशन 264 प्रतिशत और अडानी एंटरप्राइजेज 235 प्रतिशत उछला। अडानी पावर भी करीब 200 फीसदी उछला। वहीं अडानी पोर्ट्स में 74 प्रतिशत और अडानी ग्रीन में 17 प्रतिशत की तेजी आई।
कौन है सबस अमीर व्यक्ति
विप्रो के अजीम प्रेमजी (42वें), एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शिव नादर (72वें), लक्ष्मी मित्तल (88वें) अन्य प्रमुख नाम हैं, जो इस समय दुनिया के 100 सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस 194 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके बाद बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं, जिनके पास 173 अरब डॉलर की संपत्ति है। 169 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति के साथ, टेस्ला के बॉस एलोन मस्क सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
बिल गेट्स और मार्क जकरबर्ग
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स (145 अरब डॉलर) और फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (124 अरब डॉलर) लिस्ट में क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और वारेन बफे लिस्ट में अन्य नाम हैं, जिनकी संपत्ति 100 अरब डॉलर से अधिक है।
अमीरों में अमेरिकी सबसे अधिक
फ्रांस के अर्नौल्ट और फ्रेंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स को छोड़कर, सूची में अंबानी से ऊपर अन्य सभी अमेरिकी हैं। नोंगफू स्प्रिंग बेवरेज कंपनी के संस्थापक और बीजिंग वंताई बायोलॉजिकल फार्मेसी के मालिक झोंग शानशान इस सूची में सबसे अमीर चीनी हैं। उनकी संपत्ति 2021 में 7 अरब डॉलर घटकर 71.2 डॉलर रह गई है। टेंसेंट के संस्थापक और सीईओ मा हुआटेंग (21वें), अलीबाबा के जैक मा (27वें), बाइटडांस के संस्थापक झांग यिमिंग (32वें) और ई-कॉमर्स मुगल कॉलिन हुआंग (33वें) ब्लूमबर्ग लिस्ट में शामिल अन्य चीनी उद्यमी हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications