नई दिल्ली। जैसे पहले रिलायंस जियो को धड़ाधड़ विदेशी निवेश मिल रहा था, अब उसी तर्ज पर रिलायंस रिटेल को भी विदेशी निवेश मिल रहा है। ग्लोबल इनवेस्टमेंट कंपनी टीपीली ने रिलायंस रिटेल में 1837.5 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। इस निवेश के साथ ही कंपनी को 0.41 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी।

जानिए किस वैल्युएशन पर हुआ है निवेश
रिलायंस ने बताया है कि यह निवेश होते ही रिलायंस रिटेल की वैल्यू 4.285 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इस निवेश से ठीक पहले ही सिंगापुर की इनवेस्टमेंट कंपनी जीआईसी ने भी रिलायंस रिटेल में 5,512.5 करोड़ रुपये का निवेश किया था।
रिलायंस रिटेल अब तक बेच चुकी है 7 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी
रिलायंस रिटेल अब तक विदेशी निवेशकों से करीब 32,197.5 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। इस निवेश को पाने के लिए रिलायंस रिटेल ने अपनी 7.28 फीसदी हिस्सेदारी बेची है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर और अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने इस डील के बाद कहा हैकि "ग्लोबल टेक्नोलॉजी बिजनेस में एक पार्टनर के तौर पर टीपीजी का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। हम अपने सफर में इसके गाइडेंस औऱ सपोर्ट का फायदा लेंगे।"
ये हुए थे पहले निवेश
2 अक्टूबर को सिंगापुर की इनवेस्टमेंट कंपनी जीआईसी ने कहा था कि वह रिलायंस रिटेल में 1.22 फीसदी हिस्सेदारी लेगी और 5512.5 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
1 अक्टूबर को अबूधाबी का सरकारी फंड मुबादला इनवेस्टमेंट कंपनी ने कहा था कि वह रिलायंस की रिटेल में 1.4 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 6247.5 करोड़ रुपये निवेश करेगी।
वहीं इसके अलावा रिटेल कंपनी में सिल्वर लेक को-इनवेस्टर्स और जनरल अटलांटिक भी निवेश कर रही हैं।
यह भी पढ़ें : नया धमाका : खुलेंगे Jio पेट्रोल पंप, जानें लेने का तरीका
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
