Global Innovation Index 2020 : भारत की बड़ी कामयाबी, टॉप 50 में हुआ शामिल

नयी दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बावजूद भारत ने ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में बड़ी कामयाबी हासिल की है। भारत ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2020 पर चार पायदान की छलांग लगाकर 48वें स्थान पर आ गया है। इसके साथ ही भारत टॉप 50 इनोवेटिव देशों में शामिल हो गया है। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) हर साल ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स रैंकिंग जारी करता है। इस साल टॉप पर स्विट्जरलैंड, स्वीडन, अमेरिका, यूके और नीदरलैंड रहे हैं। संगठन के अनुसार भारत, चीन, फिलीपींस, और वियतनाम पिछले कुछ सालों में अपनी जीआईआई इनोवेटिव रैंकिंग में सबसे शानदार प्रगति करने वाली अर्थव्यवस्थाएं रहे हैं। चारों अब टॉप 50 में हैं।

पिछले 5 सालों में भारत ने किया कमाल

पिछले 5 सालों में भारत ने किया कमाल

पिछले पांच वर्षों में भारत की प्रगति शानदार रही है। 2015 में भारत इस सूची में 81वें स्थान पर था। 2016 में यह 15 स्थानों की छलांग लगाकर 66वें स्थान पर पहुंच गया। 2017 में 6 स्थान पार कर भारत ने 60वां स्थान हासिल किया। इसके बाद 2018 में भारत 57वें स्थान पर पहुंचा और पिछले साल 52वें स्थान पर पहुंचने के लिए भारत ने 5 स्थान की छलांग लगाई। और अब इस साल भारत आखिरकार टॉप 50 में पहुंच गया। भारत की वर्तमान रैकिंग 48वीं है। डब्लूआईपीओ ने अपने ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) 2020 में उल्लेख किया है कि कोरोना महामारी गंभीर रूप से दुनिया भर में नए इनोवेशन को लेकर दबाव बना है।

एशिया में कौन है अव्वल

एशिया में कौन है अव्वल

एक तरफ जहां भारत टॉप 50 में शामिल हुआ है वहीं दूसरी ओर स्विट्जरलैंड, स्वीडन, अमेरिका, यूके और नीदरलैंड के साथ दक्षिण कोरिया ने पहली बार टॉप 10 में जगह बनाई है। सिंगापुर इस लिस्ट में 8वें नंबर पर है। यानी एशिया में इस मामले में सिंगापुर ही पहले पायदान पर है। टॉप 10 में उच्च आय वाले देशों का दबदबा है। जीआईआई में शीर्ष प्रदर्शन करने वाली अर्थव्यवस्थाएं अभी भी विशेष रूप से उच्च-आय वर्ग से हैं। केवल चीन (14वें) ही जीआईआई टॉप 30 में एकमात्र मध्य-आय अर्थव्यवस्था वाला देश है। इसी तरह मलेशिया का 33वां नंबर है।

पहली बार टॉप 50 में शामिल होने वाला देश

पहली बार टॉप 50 में शामिल होने वाला देश

भारत (48वां) और फिलीपींस (50वां) इस साल पहली बार टॉप 50 में शामिल हुए। 2014 में फिलीपींस ने अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंक हासिल की थी। तब इसने 100वां स्थान हासिल किया था। निम्न मध्यम आय वर्ग में प्रमुख वियतनाम लगातार दूसरे वर्ष में 42वें नंबर पर रहा। 2014 में ये 71 वें स्थान पर रहा था। एशिया के अन्य बड़े देशों पर नजर डालें तो इंडोनेशिया 85वें नंबर पर रहा। इधर निम्न-आय वर्ग वालों में अफ्रीकी देश तंजानिया (88 वां) सबसे ऊपर रहा।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+