Dividend Stock: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान के साथ ओपन हुआ। बाजार के प्रमुख इंडेक्स तेजी के साथ ट्रेड करते दिखाई दे रहे हैं। भारतीय स्टॉक मार्केट में दिग्गज दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान कर दिया है। साथ ही डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट और भुगतान से जुड़ी जानकारी भी पब्लिक कर दी गई है।

कितना मिलेगा डिविडेंड?
ग्लेनमार्क फार्मा ने बोर्ड की मंजूरी के बाद कहा है कि वह 250 प्रतिशत का अंतरिम डिविडेंड बांटेगी। इसका मतलब है कि 1 रुपए फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर निवेशकों को 2.50 रुपए का डिविडेंड मिलेगा। यह ऐलान कंपनी के शेयरधारकों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है।
कब तक खरीदें शेयर?
डिविडेंड पाने के लिए कंपनी ने 3 अक्टूबर 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इसका सीधा मतलब है कि इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वही इस फायदे के ऐलीजिबल होंगे। ध्यान देने वाली बात है कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी रहेगी, इसलिए निवेशकों को 1 अक्टूबर तक ही शेयर खरीदने होंगे।
भुगतान कब होगा?
कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि डिविडेंड की रकम घोषणा के 30 दिनों के भीतर निवेशकों के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। यानी अक्टूबर महीने के भीतर ही शेयरधारकों को डिविडेंड की रकम मिलने की उम्मीद है।
AGM में मिली मंजूरी
ग्लेनमार्क फार्मा की 47वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) 26 सितंबर 2025 को आयोजित हुई थी। इसी बैठक में शेयरधारकों और बोर्ड की सहमति के बाद अंतरिम डिविडेंड के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई।
शेयर का हाल
सोमवार 29 सितंबर सुबह 9:43 बजे के करीब, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स के शेयर बीएसई पर 0.35 फीसदी की तेजी के साथ 1977 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहे थे। हालांकि, लंबे समय से यह स्टॉक निवेशकों को लगातार मजबूत रिटर्न दे रहा है।
पिछले 6 महीनों में करीब 35% रिटर्न
पिछले 1 साल में लगभग 17% की बढ़त
2 साल में 160% की छलांग
और 3 साल के समय में करीब 430% का शानदार रिटर्न
निवेशकों के लिए संकेत
ग्लेनमार्क फार्मा ने हाल के वर्षों में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। कंपनी का डिविडेंड ऐलान यह दिखाता है कि उसका वित्तीय स्वास्थ्य मजबूत है और वह शेयरधारकों को मुनाफे में हिस्सेदारी देने के लिए मजबूत है। आने वाले समय में यह शेयर लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?



Click it and Unblock the Notifications