नई दिल्ली, अगस्त 6। ग्लेनमार्क लाइफ साइंस का आईपीओ निवेशकों के लिए अच्छा नहीं रहा। आज इस शेयर की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर हुई। ग्लेनमार्क लाइफ साइंस का शेयर आज एनएसईपर 4 फीसदी प्रीमियम के साथ 750 रुपये पर लिस्ट हुआ है। वहीं यह शेयर बीएसई पर केवल 751.10 रुपये पर लिस्ट हुआ है। कंपनी ने आईपीओ में आवेदन करने वालों को यह शेयर 720 रुपये पर ऐलाट किया था। वहीं जैसे ही यह शेयर लिस्ट हुआ, बाद में इसमें गिरावट भी दर्ज की गई है। वहीं इस दौरान कई ऐसे भी आईपीओ बाजारमें आए थे, जिन्होंने निवेशकों का पैसा एक ही दिन में दोगुना तक कर दिया था।
ग्लेनमार्क लाइफ साइंस शेयर का दोपहर 1 बजे का रेट
ग्लेनमार्क लाइफ साइंस का शेयर दोहपर 1 बजे एनएसई पर 758.75 रुपये पर ट्रेड हो रहा था। वहीं यह आज 738 रुपये के न्यूनतम स्तर पर गया और 799 रुपये के उच्चतम स्तर को छुआ।
वहीं बीएसई पर ग्लेनमार्क लाइफ साइंस का शेयर दोहपर 1 बजे 760 रुपये पर ट्रेड हो रहा था। वहीं यह आज 720 रुपये के न्यूनतम स्तर पर गया और 799.95 रुपये के उच्चतम स्तर को छुआ।

जानिए कब खुला था आईपीओ
ग्लेनमार्क लाइफ साइंस का आईपीओ निवेश के लिए 27 जुलाई 2021 को खुल था। इसमें निवेशक 29 जुलाई 2021 तक निवेश कर सकते थे। ग्लेनमार्क लाइफ साइंस ने इस आईपीओ से 1514 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी के आईपीओ में प्राइस बैंड 695 रुनये से लेकर 720 रुपये का तय किया था। बाद में शेयर को 720 रुपये के रेट पर ऐलाट किए गए थे।
जानिए कंपनी का कारोबार
ग्लेनमार्क लाइफ साइंस एपीआई का मुख्यता कारोबार करती है। वित्त वर्ष 2020 और 2019 के लिए, इसके एपीआई कारोबार ने कुल आय का 84.16 प्रतिशत और 89.87 प्रतिशत योगदान किया था। वहीं वित्त वर्ष 2020 के लिए कंपनी की कुल आय 1549.30 करोड़ रुपये रही थी। वहीं इससे 1 साल पहले यह आय 886.87 करोड़ रुपये थी। इस दौरान शुद्ध लाभ 195.59 करोड़ रुपये के मुकाबले ₹313.10 करोड़ रुपये रहा था। इस कंपनी पर दिसंबर 2020 तक, 947.44 करोड़ रुपये का कर्ज था।
काफी बड़ा है कारोबार
ग्लेनमार्क लाइफ साइंस ने दिसंबर 2020 तक, वैश्विक स्तर पर 120 मॉलिक्यूल का एक पोर्टफोलियो तैयार कर लिया था। कंपनी ने भारत में एपीआई बेचने के अलावा यूरोप, उत्तरी अमेरिका, लैटिन अमेरिका, जापान और बाकी दुनिया के कई देशों में भी एपीआई बेचे हैं।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

RBI G-sec ऑक्शन रिजल्ट्स: आज के नतीजों का क्या मतलब? कट-ऑफ और यील्ड को आसान भाषा में समझें

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें



Click it and Unblock the Notifications