Ghibli Style Image: हर तरफ इंटरनेट पर घिबली इमेज (Ghibli) छाई हुई हैं। पीएम मोदी से लेकर शाहरुख खान तक की घिबली आर्ट स्टाइल ईमेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब ट्रेंड कर रही हैं लेकिन ज्यादातर लोगों को ये नहीं पता है कि आखिर घिबली (Ghibli) क्या है और इसकी शुरुआत के पीछे आखिर किसका हाथ है।

कौन हैं मियाजाकी हयाओ?
जापानी एनिमेशन स्टूडियो का भी घिबली नाम है। हयाओ मियाजाकी जो की जापानी एनीमेशन स्टूडियो के फिल्म मेकर और स्टूडियो के को-मेकर हैं। उन्होंने एक स्पेशल तरह का एनीमेशन कार्टून फॉर्मेट को बनाया जिसे दुनियाभर में अब नई पहचान मिल रही है। इस इमेज फॉर्मेट स्टाइल को ही Ghibli कहा जाता है।
मियाजाकी हयाओ, जिनका जन्म 5 जनवरी, 1941 को टोक्यो, जापान में हुआ था। एक प्रसिद्ध एनीमे निर्देशक हैं। उन्होंने 1963 में टोई डोगा में एनीमेशन में अपना करियर शुरू किया। अपनी एनिमेटेड फिल्मों के अलावा , वह एक मंगा कलाकार भी हैं। मंगा सीरिज में नौसिका ऑफ द वैली ऑफ द विंड के लिए भी उन्हें जाना जाता है, जिस पर उन्होंने 1982 से 1984 तक अन्य एनिमेटेड फिल्मों और हिकोतेई जिदाई के साथ काम किया था।
स्टूडियो घिबली की शुरुआत
स्टूडियो घिबली की शुरुआत मियाजाकी ने इसाओ ताकाहाता और सुजुकी तोशियो के साथ मिलकर 15 जून 1985 को की थी। अपने हाथ से बनाए गए एनिमेशन की कहानी कहने के लिए मशहूर इस स्टूडियो ने "नेबर टोटोरो", "स्पिरिटेड अवे" और "हाउल्स मूविंग कैसल" जैसी मशहूर फिल्में बनाई हैं। कंपनी की शुरुआत टोकुमा शोटेन की सहायक कंपनी के रूप में हुई थी।
स्टूडियो का नाम कैप्रोनी सीए.309 विमान के उपनाम से प्रेरित था। किचिजोजी में इसके कार्यालय मियाज़ाकी द्वारा स्वयं डिज़ाइन किए गए थे।
इंटरव्यू में मियाजाकी हयाओ ने कही थी ये बात
इससे पहले, एक इंटरव्यू में, मियाज़ाकी हयाओ ने एआई-जेनरेडेड एनीमेशन को "जीवन का अपमान" कहा था। उन्होंने कहा, "मैं इस तरह की चीज़ें देखने में दिलचस्प नहीं हूं। जो भी इसे बनाता है, उसे दर्द के बारे में कुछ भी पता नहीं होता। मैं इससे पूरी तरह से निराश हूं। अगर आप वाकई खौफ़नाक चीज़ें बनाना चाहते हैं, तो आप आगे बढ़ सकते हैं और ऐसा कर सकते हैं। मैं कभी भी इस तकनीक को अपने काम में शामिल नहीं करना चाहूंगा। मुझे दृढ़ता से लगता है कि यह जीवन का अपमान है।"
ChatGPT पर फ्री में बनाएं घिबली ईमेज
चैट जीपीटी (chatgpt) बनाने वाली कंपनी ओपन एआई ने GPT-4o इमेज टूल जनरेटर लॉन्च किया है। इस टूल की मदद से किसी भी इमेज को Ghibli स्टाइल में बदला जा सकता है। इसका यूज अगर आप फ्री करना चाहते हैं तो आप कुछ ही ईमेज बना पाएंगे। हालांकि, ChatGPT के प्रीमियम वर्जन यूजर्स ही इस तरह की कई इमेज को पेमेंट करके जनरेट कर सकते हैं। स्टूडियो घिबली ने चैटजीपीटी द्वारा घिबली के इस्तेमाल पर आधिकारिक रूप से कोई कमेंट नहीं की है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
