नयी दिल्ली। राशन कार्ड जैसी जरूरी चीज के लिए आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगने पड़ सकते हैं। मगर एक राज्य में सरकार घर-घर राशन कार्ड पहुंचाएगी। जी हां ये खुशखबरी बिहार के लोगों के लिए है। जिन बिहारवासियों ने अपेन नए राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया था उनके राशन कार्ड राज्य सरकार घर पर पहुंचाएगी। बिहार सरकार ने राशन कार्ड घरों पर पहुंचाने की पूरी योजना तैयार कर ली है। राज्य सरकार सबसे पहले राजधानी पटना से राशन कार्ड बांटना शुरू करेगी। इस योजना के पहले चरण में 3242 राशन कार्ड बांटे जाएंगे, क्योंकि फिलहाल इतने ही राशन कार्ड तैयार हुए हैं। मगर बाकी के राशन कार्ड भी जल्द ही पहुंचाए जाएंगे। इससे लोगों को सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
बन रहे हैं बाकी राशन कार्ड
जिन बिहारवासियों ने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है उन्हें जल्द ही अपना राशन कार्ड मिल जाएगा। राज्य का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग बाकी राशन कार्ड बना रहा है। इससे लोगों खास कर गरीबों को सस्ता अनाज मिल सकेगा। इतना ही नहीं लोग बाकी सभी सरकारी योजनाओं का फायदा उठा सकेंगे। केवीएसआरओ की रिपोर्ट के अनुसार पटना सदर अनुमंडल मे 44,000 नए राशन कार्ड बने हैं, जिन्हें अब लोगों तक पहुंचाया जाएगा। हालांकि इनमें से सभी राशन कार्ड तैयार नहीं हुए हैं। शेष राशन कार्ड भी बहुत जल्द ही भेजे जाएंगे और इन्हें लोगों के घरों पर पहुंचाया जाएगा। अच्छी बात ये है कि लोगों को जुलाई से इस नए राशन कार्ड से राशन मिलने लगेगा।
कितनी तरह के हैं राशन कार्ड
बिहार सरकार ने राज्य में तीन श्रेणी के राशन कार्ड तैयार किए हैं। वे परिवार जो गरीबी रेखा से ऊपर हैं उनके लिए एपीएल राशन कार्ड बना है, जिसे उजला कार्ड भी कहा जाएगा। वहीं गरीबी रेखा से नीचे वालों के लिए गुलाबी कार्ड होगा, जिसे बीपीएल कार्ड कहा जाता है। तीसरी श्रेणी में अंत्योदय अन्न योजना वाले पीले राशन कार्ड शामिल होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज्य के पटना जिले मे पीडीएस दुकानों की बायोमीट्रिक मशीन को खाद्य व आपूर्ति विभाग ने शुरू कर दिया है, जिसके साथ ही राशनकार्ड धारकों को अनाज का वितरण भी होने लगा है।
ये हैं राशन कार्ड से जुड़ी अहम जानकारी :
- बिहार में राशन कार्ड से आपको सस्ती कीमत पर चावल, गेहूं चीनी, दालें आदि खाद्य उत्पाद और केरोसीन तेल मिलता है
- अब आपको घर बैठे अपना राशन कार्ड आसानी से मिलेगा और सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे
- वे लोग जो नए राशन कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं उनके समय की बचत होगी
- मालूम हो कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए राशन कार्ड जरूरी है
- खास बात यह है कि आप राशन कार्ड को किसी जरूरी डॉक्यूमेंट के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि यदि आप ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड आदि बनवाएं तो राशन कार्ड बतौर प्रमाण के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है
- ध्यान रहे कि जिन लोगों को राज्य सरकार की योजना के पहले चरण में राशन कार्ड न मिले वे परेशान न हों, उन्हें अगले चरण में राशन कार्ड मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications