नयी दिल्ली। कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। इससे लोगों की जरूरी सुविधाएं बहुत मुश्किल से मिल पा रही हैं। लोगों का बैंक और एटीएम जाना तक मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अपना ही पैसा हासिल करना मुश्किल हो गया है। मगर एक राज्य ऐसा है जहां की सरकार ने एक खास पहल शुरू की है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हरियाणा सरकार ने एक सॉल्यूशन निकाला है और कोरोना संकट के समय में बैंकिंग को आसान बना दिया है। हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार एक नया पोर्टल लेकर आई है जिस पर लोगों को उनके घर के दरवाजे पर कैश पहुंचाने और उनकी सुविधा के अनुसार बैंकों के साथ अपना समय स्लॉट बुक करने (यानी बैंक से अपॉइंटमेंट लेने) की सुविधा मिलती है। आइये जानते हैं इस पोर्टल के बारे में।
ऐसे करें बैंक के साथ अपॉइंटमेंट बुक :
- Bankslot.haryana.gov.in पर जाएं
- यहां ‘Book Your Bank Slot' पर क्लिक करें
- क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा
- यहां आपको नाम, मोबाइल नंबर, आईएफएससी, तारीख और अपॉइंटमेंट के लिए समय दर्ज करना होगा
- फिर स्लॉट की पुष्टि के लिए एक नया पेज खुलेगा। इस पेज को आपको सॉफ्ट कॉपी फॉर्मेट या प्रिंट निकाल कर सेव करना होगा।
ये तो हुआ किसी बैंक में अपॉइंटमेंट फिक्स करने का तरीका। अब हम आपको बताते हैं कैश डिलिवरी का प्रोसेस।
लॉकडाउन के दौरान घर के दरवाजे पर कैश डिलीवरी सर्विस के लिए ऐसे करें बुकिंग :
- Bankslot.haryana.gov.in पर जाएं
- फिर ‘Apply Postal Bank Service' पर क्लिक करें
- इसके बाद, एक पेज दिखाई देगा जहां आपको नाम, मोबाइल नंबर, पैसे (राशि), पता, जिले और शहर का नाम और पिन कोड जैसी डिटेल भरनी होगी
- ध्यान रहे कि यह सर्विस आधार से जुड़े खातों के लिए उपलब्ध है
- कैश डिलिवरी के लिए न्यूनतम सीमा 1,000 रु और अधिकतम सीमा 10,000 रु है
अभी तक कितने लोगों ने किया आवेदन
27 अप्रैल 11 बजे तक इस पोर्टल को कुल 2,228 बैंक अपॉइंटमेंट और 988 कैश डिलिवरी आवेदन मिले हैं। इससे पहले बीते शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'Help Me' मोबाइल ऐप लॉन्च की, जिसका उद्देश्य लोगों को टेलीमेडिसिन, जरूरी पास, फसल खरीद में सहायता और सूखे राशन, पका हुआ भोजन और शिक्षा सामग्री की डिलीवरी सहित सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान करना है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
