स्मार्टफोन के शौकीनों के लिए काफी अच्छी खबर है। लॉकडाउन और कोरोना वायरस संक्रमण के बीच अगर आपका फोन खराब हो गया तो ये एकदम सही समय है।
नई दिल्ली: स्मार्टफोन के शौकीनों के लिए काफी अच्छी खबर है। लॉकडाउन और कोरोना वायरस संक्रमण के बीच अगर आपका फोन खराब हो गया तो ये एकदम सही समय है। नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो बता दें कि सैमसंग के इस स्मार्टफोन को आप सस्ते में खरीद सकते है। फ्लिपकार्ट पर कल से यानी 23 से 27 जून के बीच बिग सेविंग डेज सेल की लगेगी। सेल में सभी कंपनियों के पॉप्युलर स्मार्टफोन्स को 20 हजार रुपये तक के बंपर डिस्काउंट और टॉप डील्स में खरीदा जा सकता है। अच्छी बात तो यह है कि फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए यह सेल आज यानी की 22 जून की रात 8 बजे से शुरू हो जाएगी।

10% एक्स्ट्रा डिस्काउंट का फायदा
पांच दिनों तक चलने वाली इस सेल में यूजर्स के लिए कई स्मार्टफोन को बेहद आकर्षक ऑफर के तहत पेश किया जाएगा। फ्लिपकार्ट कंपनी काफी दिनों के बाद अपनी एक नई सेल शुरू करने जा रही है। सेल में फ्लैट डिस्काउंट के साथ ही कई अडिशनल डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं। अगर आप सेल में एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं आपको 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।
सैमसंग गैलक्सी A80
A80 स्मार्टफोन कम कीमत के साथ खरीद सकते है। सेल में इस फोन पर 20 हजार रुपये की बंपर छूट दी जा रही है। छूट के बाद इस फोन की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये से घटकर 21,999 रुपये हो गई है। फोन खास रोटेटिंग कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा लेंस की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 8 मेगापिक्सल के लेंस और एक टाइम-ऑफ-फ्लाइट डेप्थ सेंसर दिया गया है।
iQOO 3
इस शानदार गेमिंह फोन को सेल में आप 32,990 रुपये में खरीद सकते हैं। आम दिनों में इसकी कीमत 34,990 रुपये रहती है। स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस इस फोन 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 4440mAh की बैटरी दी गई है जो 55 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।
रियलमी X2 प्रो
वहीं अगर आप रियलमी फोन लेना चाहते है तो फोन में 6जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये है। सेल में आप इस वेरियंट को 25,999 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं। स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस इस फोन में 64 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 50 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।
रेडमी K20 प्रो
रेडमी की K20 प्रो सेल में आप इस फोन को 26,999 रुपये की बजाय 23,499 रुपये में खरीद सकते हैं। यह फोन रेडमी का एक फ्लैगशिप हैंडसेट है। फटॉग्रफी के लिए फोन में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 20 मेगापिक्सल के पॉप-अप सेल्फी कैमरा से लैस इस फोन में 4000mAh की बैटरी मिलती है।
पोको X2
वहीं सेल में इस फोन को छूट के बाद 17,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेटअप के साथ स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 27 वॉट के चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आपको 4500mAh की बैटरी मिलेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
