इलेक्ट्रिक व्हीक्ल की डिमांड मार्केट में तेजी से बढ़ रही है। अगर आप इलेक्ट्रिक टू स्कूटर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काफी अच्छी खबर है।
नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक व्हीक्ल की डिमांड मार्केट में तेजी से बढ़ रही है। अगर आप इलेक्ट्रिक टू स्कूटर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काफी अच्छी खबर है। इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) भारतीय ग्राहकों के लिए भले ही एक नया कॉन्सेप्ट हो, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली बड़ी कंपनियां ईवी को पॉपुलर बनाने की कोशिश कर रही हैं। लोगों के में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति रुचि भी देखी जा रही है। तो चलिए आज हम आपको एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताएंगे जिसे आप बिना खरीदें उसके मालिक बन जाएंगे। 5 Best इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स ये भी पढ़ें

जी हां दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली ब्रांड ओकिनावा ने ओटीओ कैपिटल के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत अब ग्राहक 12 से 36 महीने की अवधि पर कंपनी के वाहन को किराये पर खरीद सकते हैं। ओकिनावा की तरफ से यह सुविधा बेंगलुरु और पुणे के ओकिनावा डीलरशिप में उपलब्ध होगी। कंपनी का कहना है कि यह सुविधा आने वाले महीनों में पूरे देश में दी जाएगी।
इलेक्ट्रिक वाहन के लिए केवल 2950 रुपये की मासिक
बता दें कि ग्राहक ओकिनावा वाहन को सबसे कम 12 महीनों के लिए किराये पर ले सकते हैं। ग्राहक अपने वाहन को अलग स्टाइल और मॉडल में अपग्रेड भी कर सकेंगे। ओकिनावा और ओटीओ कैपिटल की साझेदारी के तहत, अगर ग्राहक वाहन को खरीदने के लिए किसी दूसरे फाइनेंस विकल्पों के बदले ओटीओ की मासिक किश्त प्लान को चुनते हैं, तो उन्हें 30 प्रतिशत तक का फायदा हो सकता है। तो अगर आप ओकिनावा प्रेज प्रो को दो साल की अवधि के लिए खरीदते हैं, तो दूसरे बैंक से लोन लेने पर आपको हर महीने 3960 रुपये की किश्त भरनी पड़ेगी। जबकि, ओटीओ की फाइनेंसिंग में खरीदारी करने पर आपको इस इलेक्ट्रिक वाहन के लिए केवल 2950 रुपये की मासिक किश्त भरनी पड़ेगी। यानी इस इलेक्ट्रिक वाहन पर आप 1000 रुपये से भी ज्यादा की बचत कर सकते हैं।
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी
ओकिनावा के एमडी और संस्थापक ने कहा कि ओकिनावा ने लॉकडाउन में ढील के बाद मांग में तेजी देखी है। महामारी के प्रकोप के बाद से लोग सार्वजनिक परिवहन से बच रहे हैं और निजी वाहन चुन रहे हैं। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई है। सरकार ने ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन सस्ता करने के लिए नई नीतियां भी बनाई हैं। ओकिनावा का ओटीओ कैपिटल के साथ गठबन्धन उसी तर्ज पर कंपनी का एक और कदम है। उन्होंने आगे कहा कि हमें ई-मोबिलिटी के बड़े उद्देश्य को पूरा करने के लिए उद्योग की कंपनियों और सरकार के साथ मिलकर काम करना है।
ओकिनावा इलेक्ट्रिक स्कूटर की खासियत
इलेक्ट्रिक स्कूटर ओकिनावा की टॉप स्पीड 25 Kmph है। इसकी बैटरी पांच घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। इसमें एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं। ये स्कूटर ऑटो-कट फंक्शन के साथ माइक्रो चार्जर, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स से लैस है। आप को ये इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्स-शोरूम में 64,000 रुपये में मिल जाएगी।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव



Click it and Unblock the Notifications