नई दिल्ली, मई 17। भारत सरकार सोलर एनर्जी जैसे रिन्युएबल एनर्जी सोर्सेज के उपयोग को लगातार बढ़ावा देने के प्रयास कर रही है। इसके लिए सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना भी शुरू की गई है। इसे भारत सरकार का एक अहम प्रयास माना जा रहा है। असल में केंद्र सरकार की योजना पूरे देश में अक्षय ऊर्जा यानी रिन्युएबल एनर्जी के उपयोग को बढ़ावा देना है। सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना इस दिशा में काफी अहम है और लोगों को छत पर सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी दिलाती है। आप भी इसका फायदा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
20 सालों के लिए फ्री बिजली
यदि कोई अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाता है तो उसे अपनी बिजली की लागत में 30 से 50 प्रतिशत तक की कटौती करने में मदद मिलेगी। सोलर रूफटॉप से 25 साल तक बिजली मिलेगी। इतना ही नहीं इस सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना में 5-6 साल में खर्च का भुगतान किया जाएगा। इसके बाद आपको अगले करीब 20 साल तक सोलर पैनल से मुफ्त बिजली मिलती रहेगी।
कितनी जगह चाहिए
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक किलोवाट सौर ऊर्जा के लिए करीब 10 वर्ग मीटर जगह की जरूरत पड़ती है। वहीं 3 केवी तक के सोलर रूफटॉप प्लांट के लिए 40 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। 3 केवी के बाद 10 केवी तक 20 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी।
कहां करें आवेदन
इस योजना के लिए आपको बिजली वितरण कंपनी के नजदीकी कार्यालय में संपर्क करना होगा। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए आप mnre.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
योजना के उद्देश्य
इस योजना के उद्देश्यों में सोसायटी भवनों में सोलर पैनल लगवाने को बढ़ावा देना, प्रदूषण कम करते हुए पैसे बचाना, सोसाइटी भवनों में सोलर पैनल लगा कर आपकी बिजली की लागत में 30 से 50 फीसदी तक की कटौती करना और 500 केवी तक के सोलर रूफटॉप प्लांट लगाने पर 20 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान करना है। ये सारे फायदे आपको इस योजना में मिलेंगे।
जानिए आवेदन की तरीका
सबसे पहले Solarrooftop.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर अप्लाई फॉर सोलर रूफटॉप पर क्लिक करें। फिर नए पेज पर अपने राज्य के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने सोलर रूफ का आवेदन खुलेगा, जिसमें सभी आवेदनों को भरकर जमा करना होगा। इस तरह आप सोलर रूफटॉप योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आपको सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के बारे में अधिक जानकारी चाहिए, तो आप टोल-फ्री नंबर 1800-180-3333 पर संपर्क कर सकते हैं। सोलर रूफ टॉप इंस्टालेशन के लिए मान्यता प्राप्त प्रमाणित एजेंसियों की राज्यवार सूची आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है।
कमाई भी हो सकती है
कई कंपनियां सोलर मोबाइल चार्जर, सोलर वाटर हीटर, सोलर पम्प और सोलर लाइट्स जैसे प्रोडक्ट्स बना रही हैं। इनमें से कुछ (वाटर हीटर, पम्प आदि) पर केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाती है। आप इन प्रोडक्ट्स का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। शुरू करने में 1-2 लाख रु चाहिए होंगे। मगर इसके लिए बैंक से लोन मिल जाएगा। इस बिजनेस से 50 हजार रु तक हर महीना कमाए जा सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
