नयी दिल्ली। भारत में दोपहिया वाहनों की मांग काफी ज्यादा रहती है। लोग अक्सर छोटे सफर या शहर के अंदर ही इधर-उधर के जाने के लिए और ऑफिस अपडाउन करने के लिए दोपहिया वाहन (मोटरसाइकिल या स्कूटर) को पसंद करते हैं। इससे उनका समय बचता है और सस्ते किराये में कम चल जाता है। कोरोना संकट के बीच लोग वैसे भी अपना निजी वाहन खरीदने पर ध्यान दे रहे हैं, क्योंकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को पहले की जितना सुरक्षित नहीं माना जा रहा। मगर यदि कोरोना ने आपकी वित्तीय स्थिति बिगाड़ दी है और आप नई मोटरसाइकिल खरीदने की हालत में नहीं हैं तो हम आपको एक बेहद सस्ते ऑप्शन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको बहुत कम कीमत पर हीरो पैशन, स्प्लेंडर और बजाज सीटी 100 जैसी दमदार मोटरसाइकिल मिल सकती हैं। आइए जानते हैं कहां मिलेगी आपको इतनी सस्ती मोटरसाइकिलें।
11,500 रु में मिल रही हीरो पैशन प्रो
हीरो की पैशन प्रो मोटरसाइकिल की कीमत सिर्फ 11500 रु है। ये मोटरसाइकिल आपको नई नहीं बल्कि सैकंड हैंड मिलेगी। Droom एक ऑनलाइन पोर्टल है, जहां आपको सैकंड हैंड मोटरसाइकिल खरीदने को मिल सकती है। Droom एक शॉपिंग कमर्शियल वेबसाइट है जहां से सैकंड हैंड मोटरसाइकिल खरीदी जा सकती है। इस पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार मिल रही पैशन प्रो 29 हजार किलोमीटर से ज्यादा चली है। इसकी कीमत 11,500 रु रखी गई है। अच्छी बात ये है कि ये मोटरसाइकिल केवल एक ही मालिक के पास रही है। आपको 11,500 रु में पैशन प्रो का 2011 मॉडल मिल जाएगा।
14000 रु में मिल रही हीरो स्प्लेंडर प्लस
भारत में जितनी भी मोटरसाइकिलें पसंद की जाती हैं उनमें हीरो स्प्लेडंर का नाम काफी लोकप्रिय है। अगर आप इस मोटरसाइकिल को बेहद कम दामों में खरीदना चाहें तो आपको ये केवल 14000 रु में मिल जाएगी। Droom पर उपलब्ध हीरो स्प्लेंडर प्लस 14000 रु की कीमत पर मिल रही है। जो मोटरसाइकिल उपलब्ध है वो 25 हजार किलोमीटर चली है। इस मोटरसाइकिल को तीसरा मालिक बेच रहा है। आपको हीरो स्प्लेंडर प्लस का 2006 मॉडल मिलेगा। इस समय नई हीरो स्प्लेंडर प्लस की कीमत 52,500 रु से लेकर 65,060 रु तक है। इस मोटरसाइकिल की फ्यूल इकोनॉमी 65 से 81 किलोमीटर तक है।
बजाज सीटी 100
बजाज की सीटी 100 इसकी सबसे कम कीमत वाली मोटरसाइकिल है। उपलब्ध बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल केवल एक ही मालिक के पास रही है। ये मोटरसाइकिल आपको 42,852 किमी चली हुई मिलेगी। सैकंड हैंड ऑप्शन में 2015 मॉडल दिया जा रहा है। जहां तक कीमत का सवाल है तो आपको बजाज सीटी 100 का उपलब्ध ऑप्शन आपको सिर्फ 17,500 रु में मिल जाएगा। वैसे नई बजाज सीटी 100 की कीमत इस समय 43,994 रु से शुरू है। इस मोटरसाइकिल की सबसे शानदार बात है माइलेज। ये 90 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव



Click it and Unblock the Notifications