नई दिल्ली, जुलाई 4। अगर आप किसी दमदार और बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काफी काम आएगी। क्योंकि रियलमी ने अपने एक बेहद शानदार स्मार्टफोन पर बढ़िया ऑफर पेश किया है। ऑफर के तहत आपको रियलमी का जोरदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन 3000 रु कम कीमत में मिल सकता है। यहां हम आपको इस ऑफर की जानकारी देंगे। साथ ही बताएंगे इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में भी।
कौन सा है स्मार्टफोन
रियलमी जिस स्मार्टफोन पर ऑफर लेकर आई है वो है रियलमी 7 प्रो। आपको रियलमी 7 प्रो का सन किस्ड लेदर वेरिएंट कम दाम में मिल जाएगा। इस फोन के केवल इसी वेरिएंट पर ऑफर के तहत छूट दी जा रही है। दूसरी बात यह ऑफर 1 जुलाई को शुरू किया गया था, जो 4 जुलाई तक चलना था। आज 4 जुलाई है। आप रात 12 बजे तक ही इस फोन पर 3000 रु की बचत कर सकते हैं।
कितनी है कीमत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रियलमी 7 प्रो के 8 जीबी रैम और 128 जीबी रैम वाला वर्जन आपको सस्ते में मिलेगा। इस वर्जन की कीमत वैसे 21,999 रु है। मगर डिस्काउंट के साथ आप इसे सिर्फ 18999 रु में खरीद सकते हैं। मगर जैसा कि हमने बताया ऑफर का आज आखिरी दिन है। इसलिए जल्दी करें। अब जानते हैं इस फोन के फीचर्स।
कैसे ही डिस्प्ले
रियलमी 7 प्रो स्मार्टफोन में 6.4 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले मौजूद है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सेल का है। इस फोन की डिस्प्ले सुपर एमोलेड है। रियलमी 7 प्रो की डिस्प्ले 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट वाली है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720 जी प्रोसेसर दिया गया है।
शानदार है कैमरा सिस्टम
कैमरे की बात करें तो रियलमी 7 प्रो में आपको क्वाड (4) रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इनमें प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सेल का सॉनी आईएमएक्स है। ये एफ/1.8 लेंस वाला कैमरा है। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सेल का सेकंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सेल का मोनो-क्रॉम सेंसर भी है। आखिर में चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के दीवानों के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
दमदार है बैटरी
रियलमी 7 प्रो में 4500 एमएएच की बैटरी दी गयी है। ये बैटरी 65 वाट सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए आपको रियलमी 7 प्रो में 4जी वोल्ट, वाई-फाई और ब्लुटूथ 5.0 के अलावा जीपीएस / ए-जीपीएस / नाविक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications