
Fixed Deposit : सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज की दरों में इजाफा कर दिया है। यह बढ़ी हुई ब्याज की दर 5 मई से प्रभावी है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 1 वर्ष से 5 वर्ष की अवधि में ब्याज की दरों को 49 से 160 आधार अंकों तक बढ़ा दिया है।
नवीनतम बढ़ोतरी के बाद अब बैंक 7 दिनों से 10 वर्षों में मैच्योर होने वाली 2 करोड़ रु की कम की एफडी पर साधारण लोगों को 4 प्रतिशत से लेकर 9.10 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं।
वही, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 4.5 प्रतिशत से लेकर 9.60 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक ने एक बयान में कहा है कि, अब नियमित ग्राहक 5 वर्ष की एफडी पर 9.10 प्रतिशत ब्याज को प्राप्त कर सकते हैं। वही, वरिष्ठ नागरिक 9.60 प्रतिशत ब्याज प्राप्त कर सकते है।
7 दिन से लेकर 14 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 4 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 4.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, 15 से 45 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 4.25 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 4.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।
46 दिन से 90 दिन की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 4.50 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, 91 दिन से 6 महीने की एफडी पर सामान्य ग्राहक 5 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिक 5.50 प्रतिशत, 6 महीने से अधिक और 9 महीने से कम में सामान्य नागरिकों को 5.50 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 6 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।
9 महीने से अधिक और 1 साल से कम में सामान्य नागरिकों को 6 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 6.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इसके साथ ही 1 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.85 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 7.35 फीसदी ब्याज मिलेगा।
बैंक अपने ग्राहकों को 1 साल से अधिक और 2 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 8.5 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 9 प्रतिशत ब्याज देगा। बैंक 2 साल से अधिक और 998 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 7.51 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 8.01 प्रतिशत ब्याज देगा।
999 दिन की एफडी पर समय ग्राहकों को बैंक 9 प्रतिशत ब्याज और वरिष्ठ नागरिकों को 9.5 प्रतिशत ब्याज देगा। 32 महीने 27 दिन से 3 साल की एफडी पर बैंक ग्राहक को 7.25 प्रतिशत ब्याज देगा वही, वरिष्ठ नागरिक को 7.75 प्रतिशत ब्याज देगा।
3 साल से अधिक और 5 साल से कम की एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.75 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25 प्रतिशत ब्याज देगा।
5 वर्ष की एफडी पर बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 9.10 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है। वही, बैंक अपने वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल की एफडी पर 9.60 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को 5 साल से अधिक और 10 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications