देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुज़ुकी लोगों के बीच खास लोकप्रिय है। मारुति के प्रति लोगों का एक खास लगाव भी देखा गया है। कार खरीदने के नाम पर मारुति सुज़ुकी की सबसे पहले ध्यान आता है।
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुज़ुकी लोगों के बीच खास लोकप्रिय है। मारुति के प्रति लोगों का एक खास लगाव भी देखा गया है। कार खरीदने के नाम पर मारुति सुज़ुकी की सबसे पहले ध्यान आता है। तो अगर आप भी छोटी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एस-प्रेसो कार को खरीद सकते हैं।

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी मारुति द्वारा निर्मित यह कार छोटे बजट में काफी पॉपुलर है। नई कार खरीदने की प्लानिंग करने वाले अधिकतर लोगों की पहली पसंद मारुति होती है। मारुति की कई ऐसी कारें हैं जो बजट में हैं। इन्हीं में से एक 5 सीटर कार मारुति एस-प्रेसो है। इस कार को आप प्रति दिन 195 रुपये के खर्च पर भी खरीद सकते हैं।
195 रुपये के खर्च पर खरीदें कार
दरअसल, कार के बेस वेरिएंट की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 3 लाख 70 हजार रुपये है। इस कार को आप 25 हजार रुपये के डाउनपेमेंट में खरीद सकते हैं। इस डाउनपेमेंट के बाद आपकी प्रति माह की ईएमआई करीब 5800 रुपये होगी। इसे प्रति दिन के हिसाब से देखें तो 195 रुपये तक का बोझ पड़ेगा। ईएमआई का ये कैल्कुलेशन 10 फीसदी की ब्याज दर पर आधारित है। वहीं, लोन की अवधि 7 साल के लिए है। जितना ज्यादा डाउनपेमेंट करेंगे लोन की ईएमआई भी उतनी ही कम हो जाएगी। अगर आप लोन चुकाने की अवधि को घटाते हैं तो ईएमआई का बोझ तो बढ़ेगा लेकिन लोन से जल्द छुटकारा मिल जाएगा।
मारुति के लिए कैसी रही दिसंबर तिमाही
दूसरी तरफ आपको बता दें कि देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत बढ़कर 1,996.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बिक्री बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,587.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल परिचालन आय 13 प्रतिशत बढ़कर 23,471.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 20,721.8 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान कंपनी की वाहन बिक्री 13.4 प्रतिशत बढ़कर 4,95,897 इकाई रही। घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 4,67,369 इकाई पर पहुंच गई। वहीं इस दौरान कंपनी का निर्यात 20.6 प्रतिशत बढ़कर 28,528 वाहन रहा।
मिनटों में कार खरीदने का मौका
मारुति सुजुकी ने नई कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए फाइनेंस की सुविधा को आसाना बनाने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाया है। नई कार फाइनेंस कराने की जटिल प्रक्रिया को ऑनलाइन मोबाइल फोन खरीदने की तरह ही आसान बनाने के लिए कंपनी ने अपनी ऑनलाइन फाइनेंस सेवा का दायरा बढ़ा दिया है। अब आप घर बैठे महज कुछ क्लिक करके मारुति का कार फाइनेंस करा सकते हैं।
कारों की नई प्राइस लिस्ट
मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती कारें
- मारुति ऑल्टो 800 : 2.94 लाख रु से 4.36 लाख रु
- मारुति एस-प्रेसो : 3.7 लाख रुपये से 5.13 लाख रु
- मारुति ईको : 3.8 लाख रुपये से 4.95 लाख रुपये
- मारुति सिलेरियो : 4.41 लाख रुपये से 5.68 लाख रुपये
मारुति की 5 लाख रु से कम वाली कारें
- मारुति वैगन आर : 4.45 लाख रुपये से 5.94 लाख रु
- मारुति इग्निस : 4.89 लाख रुपये से 7.19 लाख रु
- मारुति सिलेरियो एक्स : 4.90 लाख रु से 5.67 लाख रु
मारुति की 6 लाख रु से कम कीमत वाली कारें
- मारुति स्विफ्ट : 5.19 लाख रुपये से 8.02 लाख रुपये
- मारुति बलेनो : 5.63 लाख रुपये से 8.96 लाख रुपये
- मारुति डिजायर : 5.89 लाख रुपये से 8.80 लाख रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
