नई दिल्ली, मई 15। क्या आप भी आईफोन खरीदना चाहते हैं? यदि हां तो इस समय एक नया आईफोन खरीदने का बढ़िया मौका है। असल में ई-कॉमर्स दिग्गज प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर आईफोन एसई, आईफोन 12, आईफोन 12 मिनी और आईफोन 13 पर डिस्काउंट, एक्सचेंज और बैंकिंग ऑफर पेश कर रहा है। आपको फ्रीबीज भी ऑफर की जा रही हैं। इससे डील और बेहतर हो जाएगी। आगे जानिे कि आईफोन का कौन सा मॉडल आप कितने में खरीद सकते हैं।
आईफोन एसई
आईफोन एसई के 2020 मॉडल को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आईफोन एसई का 64 जीबी वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 23 प्रतिशत की छूट के साथ मिल रहा है। आप इसे 30,499 रुपये के डिस्काउंटेड रेट पर खरीद सकते हैं। आपको इस फोन पर 13,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल जाएगा। इतना ही नहीं सिटी क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट अलग से मिल रही है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से आप 5 फीसदी कैशबैक ले सकते हैं। इस फोन पर 201 रुपये की फ्रीबीज भी दी जा रही है।
आईफोन 11
आईफोन 11 का 64 जीबी वेरिएंट 49,900 रु क है। मगर आप इसे फ्लिपकार्ट से 13 प्रतिशत की छूट के साथ 43,000 रुपये में ले सकते हैं। फोन पर 13,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। आपको 201 रुपये की फ्रीबीज और 999 रुपये का बायजूस ऑनलाइन क्लास का इंट्रोडक्टरी पैक भी मिलेगा।
आईफोन 12
आईफोन 12 का 64 जीबी वेरिएंट वैसे तो 65,900 रु की कीमत पर मिलता है। मगर फ्लिपकार्ट से इसे आप 13 प्रतिशत की छूट के साथ 56,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर 13,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। इतना ही नहीं इस पर बैंकिंग ऑफर भी हैं। वहीं 201 रुपये का बिटकॉइन और 999 रुपये बायजूस ऑनलाइन क्लास का एक इंट्रोडक्टरी पैक भी मिलेगा।
आईफोन 12 मिनी
आईफोन 12 मिनी के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 59,900 रु है। मगर फ्लिपकार्ट पर ये फोन 16 प्रतिशत की छूट के साथ उपलब्ध है। इस तरह आप ये फोन फ्लिपकार्ट से केवल 49,999 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आप इसे ट्रेड पर खरीदते हैं तो अतिरिक्त 13,000 रुपये तक और बचत की जा सकती है। ट्रेड का मतलब है एक्सचेंज ऑफर। आपको फ्लिपकार्ट फोन पर कई बैंकिंग ऑफर्स और फ्रीबीज भी मिल रही हैं। ये डिटेल फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
आईफोन 13
अगर आपका आईफोन 13 खरीदने का मन हो तो अच्छी खबर है। आईफोन 13 का 128 जीबी वेरिएंट वैसे तो मार्केट में 79,900 रु कीमत पर मिल रहा है। मगर फ्लिपकार्ट पर 6 प्रतिशत की छूट के साथ इसे आप 74,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन पर आपको 16,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल जाएगा। यही नहीं फ्लिपकार्ट पर फोन पर मिलने वाले बैंकिंग ऑफर्स भी इस लिस्ट में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप्पल आगामी आईफोन मॉडल में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल करने की योजना बना रही है। कंपनी का इरादा क्यूपर्टिनो-आधारित कंपनी पुराने लाइटनिंग चार्जिंग कनेक्टर को यूएसबी टाइप-सी से बदलने का है। हालांकि यह संभव है कि ये बदलाव 2023 तक न हो।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
