नयी दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने 2020 की अपनी अंतिम मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में प्रमुख नीतिगत दरों में कोई बदलाव नही किया। होम लोन लेने के इच्छुक लोगों के लिए इसका मतलब है कि उन पर ईएमआई का बोझ नहीं बढ़ेगा। बता दें कि आरबीआई के एमपीसी में नीतिगत दरों को स्थिर रखने का ही अनुमान लगाया गया था। माना जा रहा है कि फिलहाल अब दरों और में कटौती की संभावना समाप्त हो गई है। इसका मतलब ये है कि यदि आप घर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपको अपना फैसला टालने की कोई आवश्यकता नहीं है।
15 सालों के निचले स्तर पर है ब्याज दरें
इस समय भारत में होम लोन की ब्याज दरें 15 साल के निचले स्तर पर हैं। सबसे कम ब्याज दर कोटक महिंद्रा बैंक में हैं। कोटक महिंद्रा बैंक में 75 लाख रुपये के होम लोन पर ब्याज दर 6.75 फीसदी से शुरू होती है। यहा हम आपको सबसे कम ब्याज दर वाले संस्थानों के बारे में बताएंगे। ध्यान रहे कि आगे बताई जाने वाली ब्याज दरें 20 साल की अवधि और 75 लाख रुपये के होम लोन के लिए हैं।
6.90 फीसदी से कम ब्याज दर
इस समय 20 साल के लिए 75 लाख रु के होम लोन पर कोटक महिंद्रा बैंक में 6.75 फीदसी, पंजाब नेशनल बैंक में 6.80 फीसदी, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा में 6.85 फीसदी की ब्याज दर है।
6.90 फीसदी ब्याज दर
जिन संस्थानों में 20 सालों के लिए 75 लाख रु का होम लोन 6.90 फीसदी की ब्याज दर पर दिया जा रहा उनमें केनरा बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूनियन बैंक, एक्सिस बैंक, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और टाटा कैपिटल शामिल हैं।
7 फीसदी तक ब्याज दर
वहीं बैंक ऑफ महाराष्ट्र में इस समय इतना ही लोन 20 सालों के लिए 6.95 फीसदी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक में 7.00 फीसदी की ब्याज दर मिल रहा है।
लोन करें ट्रांसफर
यदि आप घर खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो इस फैसले में देरी करने का कोई कारण नहीं है। दूसरी बात यदि आपके बैंक की ब्याज दरें मौजूदा आकर्षक ऑफर्स या ब्याज दरों से अधिक हैं तो आपको लोन अकाउंट ट्रांसफर कराना चाहिए। इस काम के लिए भी यह एक अच्छा समय है। इस ऑप्शन से आपको थोड़े-बहुत नहीं बल्कि लाखों रु की बचत हो सकती है।
बचत करने का एक और तरीका
होम लोन पर पैसे बचाने का एक और तरीका है। ये है प्री-पेमेंट सिस्टम, जिसके तहत लोन को तय अवधि से पहले चुकाया जाता है। ये भी ईएमआई पेमेंट सिस्टम है। इसमें आप समय से पहले ईएमआई चुकाते हैं। आपने लोन लिया पर आपके पास पैसे आ गए तो इस सुविधा का लाभ उठा कर काफी बचत हो सकती है। इससे लोन अवधि में कमी आती है और ब्याज की भी बचत होती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
