नयी दिल्ली। पिछले कुछ समय में बाइकों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। कई कंपनियों ने लागत में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए अपने मोटरसाइकिलों के रेट बढ़ा दिए हैं। इसलिए यदि आप एक साथ पूरा पैसा न दे पाने की स्थिति में हैं तो ईएमआई पर बाइक खरीद सकते हैं। यदि आपकी फाइनेंशियल स्थिति और भी कमजोर है, मगर बावजूद इसके आप बाइक खरीदना चाहते हैं तो इसका एक और रास्ता है। आप शुरुआत में सेकंड हैंड बाइक खरीदें। इससे जेब पर पड़ने वाला बोझ कम हो जाएगा। बता दें कि भारत में हीरो मोटोकॉर्प की पैशन प्रो को खूब पसंद किया गया है। इस बाइक का सेकंड हैंड मॉडल आपको सिर्फ 26,500 रु में मिल सकता है। जानते हैं कहां।
क्रेडआर पर मिल रही पुरानी बाइक
क्रेडआर एक सेकंड हैंड बाइक प्लेटफॉर्म है। यहां से आपको अच्छी कंडीशन में पुरानी बाइकें मिल जाएंगी। इस समय क्रेडआर पर हीरो पैशन प्रो का सेकंड हैंड मॉडल बिक रहा रहा है, जिसकी कीमत सिर्फ 26,500 रु है। जो बाइक बिक्री के लिए उपलब्ध है वो 13 हजार किमी से अधिक चली हुई है। बाइक में 97 सीसी का इंजन है। अच्छी बात यह है कि इस बाइक को पहला मालिक बेच रहा है।
मिलेगी 6 महीने की वारंटी
एक और अहम बात कि यदि आप हीरो पैशन प्रो का यह मॉडल क्रेडआर से खरीदते हैं तो आपको 6 महीने की वारंटी भी मिलेगी। इतना ही नहीं आपको 7 दिन का बाय प्रोटेक्ट भी दिया जाएगा। आसान आरसी ट्रांसफर के साथ और भी कई फैसिलिटीज उपलब्ध होंगी। ज्यादा जानकारी के लिए आप दिए गए लिंक (https://www.credr.com/all-used-bikes-in-Delhi-NCR-Kondli-Extension/Hero-Passion-ProDrs/17063) पर जा सकते हैं।
जानिए बाकी डिटेल
आप ऊपर दिए गए लिंक पर बाइक से जुड़ी सारी जानकारी ले सकते हैं। यहां आपको बेसिक फीचर्स, इंजन, टायर, एक्सटीरियर बॉडी, परफॉर्मेंस, मीटर सेक्शन और फ्रंट एंड रियर व्हील की विस्तार से जानकारी मिल जाएगी।
नयी पैशन प्रो की कीमत
बताते चलें कि इस समय नयी हीरो पैशन प्रो की कीमत 67,400 रु से लेकर 69,600 रु तक है। मगर इस बाइक का पुराना मॉडल आपको सिर्फ 26,500 हजार रु में मिल रहा है। ये एक अच्छी डील है। हालांकि ध्यान रहे कि पुरानी बाइक खरीदते समय कागजात और उसकी कंडीशन को अच्छी तरह से परख कर ही खरीदें। आप ये जांच शोरूम मे जाकर करें। बाकी आपके पास 399 रुपये देकर डोरस्टेप डिलिवरी कराने का भी ऑप्शन है। इस तरह बाइक आपके घर पहुंचा दी जाएगी।
हीरो की कम कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- हीरो एचएफ डीलक्स : शुरुआती कीमत 50200 रु
- हीरो पैशन एक्सप्रो : शुरुआती कीमत 67400 रु
- हीरो एचएफ डीलक्स आई3एस : 61225 रुपये रु से शुरु
65 हजार रु से सस्ती मोटरसाइकिलें :
- हीरो स्प्लेंडर प्लस : शुरुआती कीमत 61785 रु
- हीरो पैशन प्रो आई3एस : शुरुआती कीमत 64,990 रु
70 हजार रु तक की मोटरसाकिलें :
- हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट 110 : शुरुआती कीमत 66,845 रु
- हीरो पैशन प्रो 110 : शुरुआती कीमत 67400 रु
- हीरो सुपर स्प्लेंडर : शुरुआती कीमत 71078 रु
- हीरो ग्लेमर एफआई : शुरुआती कीमत 71900 रु
70 हजार रु से ज्यादा कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- हीरो ग्लेमर आई3एस : शुरुआती कीमत 71,300 रु
- हीरो एक्सट्रीम 200एस : शुरुआती कीमत 99400 रु
- हीरो एक्सट्रीम 200आर : शुरुआती कीमत 91,900 रु
- हीरो एक्सपल्स 200टी : शुरुआती कीमत 93000 रु। हीरो एक्सपल्स 200 की कीमत 1.15 लाख रुपये से शुरू होती है। ये हीरो की इकलौती बाइक है, जिसकी कीमत 1 लाख रु से अधिक है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
