नयी दिल्ली। जो लोग घरों से काम कर रहे हैं उनके लिए लैपटॉप की अहमियत बहुत अधिक बढ़ गयी है। साथ ही उन बच्चों के लिए भी लैपटॉप एक जरूरी डिवाइस बन गया है, जो कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। यदि आप इनमें से कोई एक हैं और एक नया लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। दरअसल अमेजन की सेल में ऐप्पल, माइक्रोसॉफ्ट और डेल के लैपटॉप पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। आपको इन कंपनियों के लैपटॉपों पर 37 हजार रु तक की बचत हो सकती है। सेल खत्म होने से पहले नया लैपटॉप खरीदें और तगड़ी बचत करें।
मैकबुक प्रो पर डिस्काउंट
13 इंच वाले मैकबुक प्रो पर सबसे शानदार डील मिल रही है। 256 जीबी वाले इस लैपटॉप पर अमेजन की सेल में 17910 रु का भारी भरकम डिस्काउंट दिया जा रहा है। वैसे तो इस लैपटॉप की कीमत 99,990 रु है, मगर 17910 रु की छूट के साथ आप इसे 82,080 रु में खरीद सकते हैं। इस लैपटॉप पर एक और ऑफर भी उपलब्ध है। उसके बारे में जानते हैं।
मैकबुक प्रो पर एक्सचेंज ऑफर
बता दें कि 99,990 रु की कीमत वाले 13 इंच और 256 जीबी वाले मैकबुक प्रो पर 17910 रु के डिस्काउंट के साथ साथ एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। इस लैपटॉप पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 18000 रु तक की बचत की जा सकती है। इस तरह आप मैकबुक प्रो पर पूरे 37,910 रु की बचत कर सकते हैं। आपको ये लैपटॉप 64,080 रु में पड़ जाएगा। आगे जानिए और कौन-कौन से लैपटॉप पर शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं।
एमआई नोटबुक हॉरिजॉन
सस्ते लैपटॉप की तलाश करे वालों के लिए एमआई नोटबुक हॉरिजॉन बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इस लैपटॉप की कीमत 59,999 रु है। मगर अमेजन सेल में एमआई नोटबुक हॉरिजॉन पर पूरे 5000 रु की बचत की जा सकती है। 5000 रु के डिस्काउंट के साथ आप इस लैपटॉप को सिर्फ 54,999 रु में खरीद सकते हैं। अच्छी बात यह है कि एमआई नोटबुक हॉरिजॉन आई5 प्रोसेसर दिया गया है।
माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 7
माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 7 एक और दमदार लैपटॉप है। इस लैपटॉप में 8 जीबी रैम और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। इस लैपटॉक बाजार में कीमत 1.28 लाख रु पर है। मगर अमेजन की सेल में माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 7 पर 30000 रु का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस तरह आपको ये दमदार लैपटॉप सिर्फ 98000 रु में पड़ जाएगा।
डेल इंस्पायरन पर भी भारी डिस्काउंट
अमेजन की सेल में डेल इंस्पायरन पर भी तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इस लैपटॉप की मार्केट में कीमत 97,480 रुपये है। मगर अमेजन सेल में इस पर पूरे 22,490 रु का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस तरह आप डेल इंस्पायरन को 74,990 में खरीद पाएंगे। बता दें कि ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए समय समय पर नये नये ऑफर लेकर आती रहती हैं। लैपटॉप की तरह कंपनियां स्मार्टफोन्स पर भी तगड़े ऑफर्स की पेशकश करती है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications