नयी दिल्ली। गैस सिलेंडर बुक करने पर कोई एक्स्ट्रा बेनेफिट नहीं मिलता। पर अब आपको गैस बुकिंग पर कैशबैक मिल सकता है। जी हां, ये स्पेशल एक्स्ट्रा बेनेफिट आप गैस सिलेंडर बुक करने पर ले सकते हैं। सरकारी गैस सिलेडंर डिलिवरी कंपनी इंडेन ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर 50 रु का कैशबैक देने का ऐलान किया है। इंडेन ने कैशबैक हासिल करने का तरीका भी बताया है। इंडेन के अनुसार गैस सिलेंडर ग्राहक अमेजन पे के जरिए सिलेंडर बुकिंग और साथ ही ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकेंगे। आइए जानते हैं कैसे मिलेगा कैशबैक।
पहली बार में मिलेगा कैशबैक
गैस डिलिवरी कंपनी इंडेन ने जानकारी दी है कि अमेजन पे के जरिए सिलेंडर बुक करने और उसके लिए पेमेंट करने पर ग्राहक 50 रु के कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं। पहली बार अमेजन पे से सिलेंडर और पेमेंट करने पर आपको कैशबैक मिलेगा। ध्यान रहे कि ये कैशबैक बेनेफिट सिर्फ एक ही बार मिलेगा। यानी आप इस एक्स्ट्रा बेनेफिट का फायदा केवल एक ही बार ले सकते हैं। अगर आप इंडेन ग्राहक हैं तो आपके लिए एक और खबर है। दरअसल कंपनी ने सिलेंडर बुकिंग के लिए नया नंबर जारी किया है।
इंडेन गैस बुकिंग का नया नंबर
इंडेन ग्राहकों को अब नये नंबर पर सिलेंडर बुक करना है। इस बात की जानकारी इंडेन ने दी है। आप इस नंबर पर कॉल और एसएमएस के जरिए गैस बुकिंग कर सकते हैं। असल में पहले अलग-अलग सर्किलों के लिए अलग ही गैस बुकिंग नंबर था, पर अब सभी सर्किलों के लिए कॉमन नंबर जारी किया गया है। अब इंडेन ग्राहक 7718955555 पर कॉल करके गैस बुकिंग कर संपर्क कर सकते हैं। आप हर दिन किसी भी समय इस नंबर से गैस बुकिंग करा सकते हैं।
व्हाट्सएप से भी करा सकते हैं बुकिंग
गैस बुकिंग के लिए आपके पास व्हाट्सअप का भी ऑप्शन है। व्हाट्सऐप से गैस बुकिंग एक आसान तरीका है। आपको व्हाट्सऐप मैसेंजर पर REFILL लिख कर उसे 7588888824 पर भेजना होगा। पर ध्यान रहे कि इसके लिए आपका आपका व्हाट्सऐप अकाउंट रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होना चाहिए। गैस सिलेंडर डिलिवरी के लिए एक और अहम नियम बदलने जा रहा है।
इस तरह होगी डिलिवरी
1 नवंबर से गैस सिलेडर की डिलीवरी का तरीका बदलने जा रहा है। अब गैस बुकिंग के बाद ग्राहकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। सिलेंडर डिलीवरी मैन को आपको यही ओटीपी डिलिवरी के समय बताना होगा। आपको इस कोड के सिस्टम से मैच करने के बाद ही सिलेंडर मिलेगा। दिल्ली में जुलाई 2019 में 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 637 रुपये थी, जो अब घट कर 594 रुपये रह गई है। हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमत की समीक्षा होती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
