Discount on Honda Cars : अगर आप इस नवंबर में कोई होंडा कार खरीदना चाहते हैं, तो आप होंडा की कारों पर मिल रही आकर्षक छूट और बोनस का लाभ उठा सकते हैं। जहां होंडा डब्लूआर-वी पर सबसे अधिक छूट मिल रही है, वहीं होंडा सिटी की फॉर्थ जनरेशन को इस महीने केवल लॉयल्टी इंसेंटिव के साथ खरीदा जा सकता है। ये इस महीने सबसे कम छूट वाला मॉडल है। बता दें कि ऑफर होंडा के केवल पेट्रोल वेरिएंट पर उपलब्ध हैं। हाइब्रिड और डीजल मॉडल को ऑफर लिस्ट से बाहर रखा गया है।

होंडा डब्लूआर-वी
होंडा डब्लूआर-वी पर इस महीने 63144 रु तक का ऑफर है। इसमें 30000 रु तक का कैश डिस्काउंट, 36144 रु तक फ्री एक्सेसरीज, 7000 रु तक का एक्सचेंज बोनस, 5000 रु तक का लॉयल्टी बोनस, 10 हजार रु तक का कार एक्सचेंज डिस्काउंट और 5000 रु तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। डब्लूआर-वी के सभी पेट्रोल मॉडल पर छूट लागू है। होंडा की इस कार की कीमत 9.11 लाख रुपये से 12.31 लाख रुपये तक है।
होंडा सिटी फिफ्थ जनरेशन
होंडा सिटी फिफ्थ जनरेशन के मैनुअल वर्जन पर 59292 रु और सीवीटी वर्जन पर 37000 रु तक का ऑफर है। मैनुअल वर्जन पर 30000 रु तक का कैश डिस्काउंट और 32292 रु तक की फ्री एक्सेसरीज मिल रही है। मगर सीवीटी पर ये ऑफर नहीं हैं। बाकी दोनों मॉडलों पर एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस, कार एक्सचेंज डिस्काउंट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

होंडा जैज
होंडा जैज पर इस महीने 25000 रु तक का ऑफर है। इसमें 5000 रु तक का लॉयल्टी बोनस, 70000 रु तक का एक्सचेंज बोनस, 10 हजार रु का कार एक्सचेंज डिस्काउंट और 3000 रु तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह केवल पेट्रोल वाली कार है, इसलिए यह ऑफर पूरी तरह से इसी पर हैं। होंडा जैज की कीमत 8.01 लाख रुपये से शुरू होती है और 10.32 लाख रुपये तक जाती है।
होंडा अमेज
होंडा अमेज पर इस महीने 19896 रु तक का ऑफर है। इसमें 10000 रु तक का कैश डिस्काउंट, 11896 रु तक की फ्री एक्सेसरीज, 5 हजार रु का लॉयल्टी बोनस और 3000 रु तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। होंडा अमेज की कीमत 6.63 लाख रुपये से लेकर 11.5 लाख रुपये तक है। इस कार के भी केवल पेट्रोल वेरिएंट पर ही छूटों मिल रही है।

फॉर्थ जनरेशन होंडा सिटी
फॉर्थ जनरेशन होंडा सिटी पर इस महीने आप केवल 5000 रु तक का फायदा ले सकते हैं। ये 5 हजार रु का फायदा लॉयल्टी बोनस के रूप में मिल सकता है। फॉर्थ जेन की होंडा सिटी का लाभ केवल मामूली लॉयल्टी बोनस के साथ ही लिया जा सकता है। इस सेडान कार की कीमत 9.5 लाख रुपये से शुरू होती है और 10 लाख रुपये तक जाती है। यहां बताए गए सारे ऑफर आपकी लोकेशन के आधार पर भिन्न हो सकते हैं। इसलिए अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम होंडा शोरूम पर जाएं और सारी जानकारी लें। होंडा कार्स इंडिया ने अक्टूबर 2022 में 9,543 इकाइयों की बिक्री ककी, जिसमें 18 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी की घरेलू बिक्री 8,108 इकाई रही थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
