नई दिल्ली, जून 8। देश के कई हिस्सों में लोग कोरोना की वैक्सीन लगवाने से बच रहे हैं। जानकारी की कमी या अफवाहों के चलते बहुत से लोगों में वैक्सीन को लेकर डर है। मगर इस बीच दक्षिण भारत से वैक्सीन लगवाने पर कई तरह के इनाम मिलने की खबर आई है। जी हां तमिलनाडु के कोवलम में वैक्सीन लगवाने पर लोगों को सोने के सिक्के और स्कूटर तक दिए जा रहे हैं। इस प्रोग्राम की शुरुआत क्षेत्र के कुछ युवाओं ने की है। इन युवाओं का मकसद शहर में पहला 100 प्रतिशत वैक्सीनेटेड क्षेत्र बनाने का है।
6400 में से सिर्फ 58 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
चेन्नई के बाहरी इलाके में मछुआरों की बस्ती कोवलम की आबादी 14,300 है, जिनमें से 6,400 18 साल से अधिक उम्र के हैं। मगर वैक्सीन से डर के कारण पिछले दो महीनों में यहां केवल 58 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। इस बीच तीन संस्थानों के स्वयंसेवकों अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए एक आकर्षक डील शुरू करने का फैसला किया। इन संस्थानों में एसएन रामदास फाउंडेशन, एसटीएस फाउंडेशन और चिराज ट्रस्ट शामिल हैं।
दे रहे तगड़े इनाम
यहां वैक्सीन लगवाने वालों को बिरयानी भी दी जा रही है। डील को और भी आकर्षक बनाने के लिए, टीम ने एक साप्ताहिक लकी ड्रॉ बनाया जिसमें तीन लोगों को मिक्सी, ग्राइंडर और 2 ग्राम सोने का सिक्का दिया जाता है। एक बम्पर ड्रॉ भी है जहां भाग्यशाली विजेताओं के लिए एक रेफ्रिजरेटर, एक वॉशिंग मशीन और यहां तक कि एक स्कूटर भी पुरस्कार के रूप में दिया जा रहा है।
बढ़ी रही वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या
इस नई पहल के साथ, वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इस टीम ने केवल तीन दिनों में 345 लोगों को वैक्सीन लगवाई है। लकी ड्रॉ योजना ने बहुत से लोगों को आकर्षित किया है। वे बिरयानी और लकी ड्रॉ के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। इन संस्थानों से जुड़े एक व्यक्ति के अनुसार यह मॉडल अच्छा काम कर रहा है और निश्चित रूप से एक उपलब्धि है।
50 लाख रु जुटाये
इन युवाओं ने इस अभियान के लिए 50 लाख रुपये जमा किए हैं और उन्होंने शहर के बाहरी इलाके में 50,000 लोगों को वैक्सीन लगवाने का भी लक्ष्य रखा है। बीते शनिवार को इस योजना की शुरुआत हुई और तभी से लोगों ने वैक्सीन लगवाने में दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी। स्वयंसेवकों का दावा है कि अभियान शुरू होने से पहले, केवल 50 लोगों को वैक्सीन लगाई गयी था और अब प्रति दिन 100 से अधिक लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं।
टीवी एक्टर की ली मदद
योजना के साथ शुरुआत करने से पहले उन्होंने लोगों को वैक्सीन के महत्व के बारे में जानकारी देने की योजना बनाई। इसलिए इन स्वयंसेवकों ने वीडियो बनाने और जागरूकता लाने के लिए एक टीवी अभिनेता को शामिल किया। उन्होंने लोगों के व्हाट्सएप पर वीडियो भेजे। बता दें कि तमिलनाडु में कोरोना के 2,44,289 सक्रिय मामले हैं। राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 22,37,233 है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित 5 राज्यों में तमिलनाडु का भी नाम शामिल है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications