नयी दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन ने स्मार्टफोन की बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई। मगर अब धीरे-धीरे देश अनलॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है जो मोबाइल कंपनियों के लिए अच्छी खबर है। मोबाइल निर्माता कंपनियां भी अपनी सेल्स को फिर से पटरी पर लाने के लिए ग्राहकों को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स से तरह तरह के ऑफर दे रही हैं। इन्हीं में ओप्पो भी शामिल है। शानदार स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो के कई स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट मिल रहा है। इस समय ऑनलाइन खरीदारी प्लेटफॉर्म अमेजन कुछ सबसे ज्यादा बिकने वाले ओप्पो स्मार्टफोन पर स्पेशल डील्स और छूट दे रही है। आइए जानते हैं कि कौन से स्मार्टफोन पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
रेनो 3 प्रो पर 10550 रु का खास ऑफर
रेनो 3 प्रो 31,990 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। वैसे इस फोन की कीमत 32,490 रुपये तक है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आपको इस पर 1,000 रु का कैशबैक मिलेगा। साथ ही आपको इस शानदार स्मार्टफोन पर 10,550 रु का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। यह 6.4 इंच की फुल-एचडी + (1080x2400 पिक्सल) एएमओएलईडी स्क्रीन और बिल्ट-इन फिंगरप्रिंट सेंसर वाला मोबाइल है। इसमें मीडियाटेक हेलियो पी 95 चिपसेट, 8 जीबी रैम, 128 जीबी / 256 जीबी स्टोरेज और 4,025 एमएएच की बैटरी दी गई है।
रेनो 10 एक्स जूम पर भारी डिस्काउंट
ओप्पो रेनो 10 एक्स जूम 41,990 रु पर लिस्ट है। इस पर आपको 10,550 रु का एक्सचेंज ऑफर और एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए 1000 रु का डिस्काउंट मिलेगा। इस हैंडसेट में एक 6.6-इंच की एमोलेड स्क्रीन है जो फुल एचडी + रिज़ॉल्यूशन और इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट रीडर ऑफर करती है। डिस्प्ले के अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पैक है, जो 6जीबी / 8जीबी / 12जीबी रैम, 128जीबी / 256जीबी स्टोरेज और 4,065 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।
ओप्पो ए5 (2020)
ओप्पो ए5 (2020) एक बजट स्मार्टफोन है। इसके 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपये। आपको इस फोन को अमेजन से खरीदने पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड 1,000 रुपये का कैशबैक और 10,550 रु एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इस फोन में 6.5 इंच की एचडी + (720x1600 पिक्सल) एलसीडी स्क्रीन और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट, 3 जीबी / 4 जीबी रैम, 64 जीबी / 128 जीबी स्टोरेज, और में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
ओप्पो ए9 (2020)
ओप्पो ए9 (2020) का 8जीबी रैम वाला वेरिएंट 19,338-20,462 रुपये रुपये में उपलब्ध है। इस पर भी आपको एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 1000 रु का कैशबैक और 10,550 रु का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। ओप्पो ए9 (2020) में 6.5 इंच एचडी + (720x1600 पिक्सल) एलसीडी स्क्रीन और एक रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर है। इसमें स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट और 10 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इससे पहले ओप्पो के स्मार्टफोन्स पर फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट मिल रहा था। ओप्पो की चार दिनों की सेल 5 जून 2020 को खत्म हुई। ओप्पो उस सेल में 12000 रु तक के डिस्काउंट के अलावा शानदार ईएमआई पेमेंट ऑप्शन और एक्स्ट्रा एक्सचेंज डिस्काउंट भी ऑफर भी दे रही थी। उस सेल में ओप्पो के चुनिंदा स्मार्टफ़ोन पर 44 फीसदी तक की छूट उपलब्ध थी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
