नयी दिल्ली। भारत में सोना बहुत पसंद किया जाता है। शादी का सीजन हो या फिर त्योहारों की बहार बिना सोने के पूरी नहीं होती। फेस्टिव सीजन जैसे अवसरों को देखते हुए देश में बड़े ज्वेलर्स सोने पर डिस्काउंट भी देते हैं। इस समय भी सोने पर ढेर सारी डील और ऑफर चल रहे हैं। आपके पास मौका है सोने पर डिस्काउंट हासिल करने का। हालांकि सोने पर मिलने वाले डिस्काउंट में पिछले महीने के मुकाबले भारी गिरावट आई है, मगर फिर भी कुछ बचत करने का मौका जरूर है। आइए जानते हैं सोने पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट।
इतना मिल रहा है डिस्काउंट
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार इंडस्ट्री के सूत्र बताते हैं कि फेस्टिव सीजन और शादी पर सोने के आभूषणों की बढ़ती मांग मुंबई और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों में बुलियन छूट गिर कर 1 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। बता दें कि एक औंस में 31.1 ग्राम होते हैं। पिछले महीने यही डिस्काउंट प्रति औंस 44 डॉलर पर था। यानी पिछले महीने महीने के मुकाबले सोने पर मिलने वाले डिस्काउंट में अच्छी खासी गिरावट आई है। सितंबर के पहले हफ्ते में करीब 40 डॉलर तक का डिस्काउंट था, जो दूसरे हफ्ते तक गिर कर 30 डॉलर पर आ गया था। इसके बाद ये लगातार घटा है।
सोने का आयात बढ़ने की उम्मीद
सोने पर डिस्काउंट के अलावा इसके आयात, जो जून तिमाही में 95 फीसदी साल दर साल आधार पर गिर कर 11.6 टन रह गया था, के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बहुत अधिक रहने की उम्मीद है। इस बात का अनुमान इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारी लगा रहे हैं। असल में महामारी की वजह से लगाए गए लॉकडाउन से जुलाई-सितंबर में मांग नीचे घटी। लेकिन प्रतिबंधों में लगातार ढील के साथ कई शादियों को चौथी तिमाही के लिए टाल दिया गया, जिससे आभूषणों की मांग में तीसरी और चौथी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर और जनवरी-मार्च) में सुधार की उम्मीद है।
मांग में भारी गिरावट
भारत में आभूषणों की मांग 2019 तक पिछले पांच वर्षों में औसतन 582 टन रही। मगर इस साल की पहली छमाही (जनवरी-जून) में कोविड-19 के कारण गिर कर 117.9 टन रह गई। इसके 2 कारण हैं। पहला स्टोरों का बंद रहना और दूसरा लोगों का बजट खराब होना। ज्वेलर्स का कहना है कि इसी कमी के कारण साल के बाकी हिस्से में सुधार जरूर होगा। ये भी अनुमान है कि टाइटन, मालाबार और कल्याण ज्वेलर्स जैसी कंपनियों की हिस्सेदारी बढ़ेगी, क्योंकि ग्राहक विश्वसनीयता चाहते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications