नई दिल्ली, सितंबर 9। पेट्रोल की कीमतें तेजी से बढ़ रही है। इसकी बढ़ती कीमतों से राहत पाने के लिए एक सरल तरीका हो सकता है कि आप अपनी कार में सीएनजी कीट लगवा सकते है। अगर आप भी अपनी कार में सीएनजी कीट लगवाने का विचार कर रहे है। तब आपके मन में ये सवाल तो जरूर आता होगा कि कौन सी कंपनी का सीएनजी कीट लगवाएं। बहुत से लोगों को ये तय करने में काफी दिक्कत होती है। यदि आप भी ऐसे लोगों में से है तो आज हम आपको मार्केट में मौजूद बहुत से सीएनजी कीट ब्रांड के नाम बताएंगे और साथ ही आपको बताएंगे की आपको सीएनजी कीट लगवाने के लिए कितने रु के खर्च आएगा।
मार्केट में मौजूद विभिन्न सीएनजी किट ब्रांड
सीएनजी किट के मार्केट में बहुत से ब्रांड मौजूद हैं। इन ब्रांड में कुछ ऐसे भी है, जिन्हें सरकार की तरफ से अप्रूवल नहीं मिला है। हमें कार में उसी ब्रांड की सीएनजी कीट लगवानी चाहिए। जिस ब्रांड को सरकार की तरफ से अप्रूवल मिला हुआ है। अगर हम कुछ बड़े सीएनजी ब्रांड की बात करें तो बीआरसी, लोवाटो ऑटोगैस, लैंडी-रेंजो, यूनिटैक्स, एसकेएन, टोमासेटो, बेंदी, बुगत्ती इनमें शामिल हैं।
कितना खर्चा आएगा सीएनजी कीट लगवाने में
विभिन्न प्रकार के ब्रांड की सीएनजी कीट लगवाने में अलग अलग खर्चा आएगा। वैसे आम तौर पर मान कर चलिए कि आप 25000 रूपये से लेकर 50000 रूपये की रेंज में आप अपनी कार में एक बेहतर सीएनजी कीट लगवा सकते हैं। दरअसल, कोरोनो के आने के बाद से ही देश में सीएनजी के दाम में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
फायदा और नुकसान सीएनजी कीट लगवाने में
इसकी सबसे बड़े फायदे की बात करें तो सीएनजी पेट्रोल के मुकाबले काफी सस्ती पड़ती है और सीएनजी पर कार बहुत अधिक माइलेज भी देती है। इसके साथ ही उसके नुकसान की बात करें तो ऑफ्टरमार्केट सीएनजी किट लगवाने के बाद कार का मेंटेनेंस थोड़ा बढ़ जाता है और बहुत बार सुरक्षा की समस्या भी रहती है।
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

Independence Day sales: शॉपिंग से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स, होगी भारी बचत



Click it and Unblock the Notifications