नयी दिल्ली। हर किसी के लिए बाइक या स्कूटी खरीदना आसान नहीं है। और अगर बात बुलेट बाइक की हो तो फिर यह और भी मुश्किल टास्क हो जाता है। बुलेट की गिनती भारत की सबसे महंगी बाइकों में होती है। इसलिए यदि आप बुलेट खरीदना चाहते हैं तो आपके पास एक तगड़ा बजट होना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बुलेट के सबसे सस्ते म़ॉडल का ही दाम 1 लाख रु से ज्यादा है। इतने में आप किसी अन्य कंपनी की दो बाइक या दो स्कूटर खरीद सकते हैं। अगर आपका बजट कम है और आप फिर भी बुलेट खरीदना चाहते हैं तो निराश न हों। हम आपको एक ऐसे प्लेटफॉर्म की जानकारी देंगे, जहां बुलेट स्मार्टफोन की कीमत पर मिल रही है।
सिर्फ 40000 रु में मिलेगी बुलेट
अगर आप नयी बुलेट खरीदने का सपना पूरा नहीं कर सकते, तो फिलहाल सेकंड हैंड बाइक से काम चला सकते हैं। इस वक्त एक जगह पुरानी बुलेट सिर्फ 40000 रु में मिल रही है। आज के समय इतनी कीमत वाले स्मार्टफोन आम हो गए हैं। मगर इसी रेट पर आपको सेकंड हैंड बुलेट मिल जाएगी। आइए जानते हैं कि आप कहां से 40000 रु में बुलेट खरीद सकते हैं।
दिल्ली में बिक रही सेकंड हैंड बुलेट
जिस बुलेट की हम बात कर रहे हैं वो दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह बुलेट 350 सीसी की है। ध्यान रहे कि बिक रहा मॉडल 2006 का है, जो कि करीब 30000 किमी चल चुका है। यह बाइक ओएलएक्स पर बिक रही है।
जानिए खरीदने का तरीका
यदि आप बुलेट को खरीदने के इच्छुक हैं तो ओएलएक्स वेबसाइट पर जाएं। आपको ज्यादा जानकारी दिए गए लिंक (https://www.olx.in/en/item/bullet-350cc-iid-1628160695) पर मिल सकती है। यहां उपलब्ध बुलेट बाइक से जुड़ी सारी जानकारी दी गयी है। आप सेलर से कॉन्टैक्ट भी कर सकेंगे। मगर इसके लिए ओएलएक्स पर आपका अकाउंट होना चाहिए।
नये बुलेट मॉडल
रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 मॉडलों को लॉन्च किया है। इनमें इंटरसेप्टर 650 बाइक की शुरुआती कीमत 2.75 लाख रुपये है। एक अलग कलर की इसी बाइक का दाम 2.83 लाख रुपये है। वहीं कॉन्टिनेंटल जीटी 650 के स्टैंडर्ड कलर मॉडल की कीमत 2.91 लाख रुपये और कस्टम थीम मॉडल की कीमत 2.99 लाख रुपये है।
मिलेगी खास सुविधा
इंटरसेप्टर 650 बुलेट को दो नए स्टैंडर्ड सिंगल टोन कलर और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 को 5 नये कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। कंपनी ने इन बाइक मॉडलों को एमआईवाई ऑप्शन के साथ पेश किया है, जिसके तहत ग्राहक अपनी मर्जी के अनुसार बाइक्स की सीट, फ्लाईस्क्रीन और मिरर आदि को बदलवा सकेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
