नई दिल्ली, अप्रैल 2। क्या आप महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान हैं? अगर हां तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल पिछले साल के आखिर में तीनों बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान्स महंगे कर दिए थे। आगे भी ये प्लान और महंगे हो सकते हैं। बल्कि 2022 में एक और बार जियो, एयरटेल और वीआई के प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी का अनुमान है। बता दें कि यदि आप सस्ते प्लान चाहते हैं तो एक सिम बीएसएनएल की खरीद लें। बीएसएनएल के पास कई सस्ते प्लान हैं और ये अकसर कई ऑफर भी लाती रहती है। यहां हम आपको इसके एक ऐसे सस्ते ही प्लान की जानकारी देंगे।
विभिन्न प्रीपेड प्लान
सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) विभिन्न प्रीपेड प्लान पेश करती है जिनकी वैलिडिटी बहुत अधिक है। ऐसे समय में जब प्रीपेड प्लान अधिक महंगे हो गए हैं, ऐसे उपयोगकर्ता जो वैलिडिटी और फ्री कॉलिंग जैसे फायदों की तलाश में हैं, वे बीएसएनल के प्लान चुन सकते हैं। आगे बीएसएनएल देश भर में 4जी नेटवर्क भी शुरू कर देगी।
399 रु वाला प्लान
बीएसएनएल के 399 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें कंपनी 80 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ असीमित मुफ्त डेटा देती है जो कि 1 जीबी दैनिक डेटा के बाद 80 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट देता है। कंपनी इस प्लान में अनलिमिटेड मुफ्त कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस भी देती है। यह प्लान मुफ्त बीएसएनएल ट्यून्स और लोकधुन कंटेंट का एक्सेस भी लाता है।
वीआई का प्लान
वोडाफोन आइडिया या वीआई 399 रुपये की कीमत वाला प्रीपेड प्लान पेश कर रहा है जो 42 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1.5 जीबी दैनिक डेटा देता है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉल्स के साथ प्रति दिन 100 एसएमएस भी देता है और अतिरिक्त बेनिफिट्स जिसमें बिंग ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और वीआई मूवीज एंड टीवी बेनिफिट्स शामिल हैं। इसमें 2 जीबी अतिरिक्त डेटा आपको मिलेगा।
एयरटेल का प्लान
एयरटेल के पास 359 रुपये की कीमत वाला प्रीपेड प्लान है जो 28 दिनों की वैलिडिट और 2 जीबी दैनिक डेटा, असीमित कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस की सुविधा देता है। यह योजना अपोलो 24/7 सहित और अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल वर्जन का एक्सेस भी देता है। साथ ही फ्री ऑनलाइन कोर्स, फास्टैग पर 100 रुपये कैशबैक, फ्री हेलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक का भी एक्सेस मिलेगा।
84 दिन वाले प्लान
84 दिनों की वैलिडिटी वाले एयरटेल के प्रीपेड प्लान अब क्रमशः 455 रुपये, 719 रुपये और 839 रुपये में आते हैं। 455 रुपये के प्लान में 6 जीबी डेटा मिलेगा, वहीं 719 रुपये और 839 रुपये के प्लान में क्रमश: 1.5 जीबी और 2 जीबी डेली डेटा मिलेगा। सभी प्लान अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आएंगे। 84 दिनों की वैलिडिटी वाले वीआई के प्रीपेड प्लान की कीमत क्रमश: 459 रुपये, 710 रुपये और 839 रुपये है। बेनेफिट्स इन प्लान्स में क्रमशः कुल 6 जीबी डेटा, 1.5 जीबी डेटा और 2 जीबी डेटा मिलता है, जो एयरटेल के प्रीपेड प्लान के समान हैं। सभी प्लान अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आएंगे।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications