अगर आपने अपनी जॉब छोड़ दिया है तो कोई दिक्कत वाली बात नहीं है दरअसल मोदी सरकार अब नौकरी छोड़ने के बाद भी 2 साल तक पैसे देगी। जी हां संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। अब अगर आपकी नौकरी छूट गई है तो सरकार आपको 24 महीने यानी 2 साल तक पैसे देगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने बड़ी खुशखबरी दी है।
ट्वीट से मिली जानकारी
ईएसआईसी (ESIC) के एक ट्वीट के अनुसार, 'अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना' के तहत नौकरी जाने पर आर्थिक मदद देती है। ईएसआईसी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि रोजगार छूटने का मतलब आय की हानि नहीं है। ईएसआईसी रोजगार की अनैच्छिक हानि या गैर-रोजगार चोट के कारण स्थायी अशक्तता के मामले में 24 माह की अवधि के लिए मासिक नकद राशि का भुगतान करता है।
सैलरी पाने के लिए ऐसे करें आवेदन
बता दें कि 'अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना' का लाभ उठाने के लिए आप ESIC की बेवसाइट पर जाकर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसे भरकर आपको ईएसआईसी के किसी ब्रांच में जमा करवाना होगा। इस फॉर्म के साथ 20 रुपए का नॉन-ज्यूडिशियल पेपर पर नोटरी से एफिडेविड करवाना होगा, इसमें एबी -1 से लेकर एबी -4 फॉर्म जमा करवाया जाएगा। फिलहाल, इसके लिए ऑफ़लाइन सुविधा भी शुरू होने वाली है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट (www.esic.nic.in) पर जा सकते हैं। गौरतलब है कि इस योजना का फायदा आप सिर्फ एक बार ही उठा सकते हैं।
सुपर स्पेशियलिटी ट्रीटमेंट के नियम भी पहले से आसान
तो वहीं ईएसआईसी ने सुपर स्पेशियलिटी ट्रीटमेंट के नियम भी पहले के मुकाबले आसान कर दिए हैं। पहले इसके लिए 2 साल तक रोजगार में होना आवश्यक था जो अब महज 6 महीने कर दिया गया है। इसके अलावा योगदान की शर्त 78 दिनों की कर दी गई है।
अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का लाभ
इसके अलावा ईएसआईसी से बीमित कोई भी ऐसा व्यक्ति जिसे किसी कारण से कंपनी से निकाल दिया जाता है या उस व्यक्ति पर किसी तरह का आपराधिक मुकदमा दर्ज होता है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलता है। इसके अलावा जो लोग ऐच्छिक रिटायरमेंट (वीआरएस VRS) लेते हैं तो उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
