नई दिल्ली, जून 10। क्या आप तुरंत कुछ कैश कमाना चाहते हैं? या आप बेहद कम समय में हजारों रुपये कमाना चाहते हैं? तो ऐसा आप एक पुराने 500 रु के नोट से कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपके पास पुराना 500 रु का नोट होना चाहिए। वैसे तो यह नोट आज किसी का नाम नहीं है, मगर इनमें एक नोट ऐसा है जो आपको 10000 रु तक दिला सकता है। अगर आपके पास 500 रुपये का पुराना नोट है तो आप बिना कुछ किए उससे 10,000 रुपये तक कमा सकते हैं। नोटबंदी के चार साल से अधिक समय के बाद अब ये नोट प्राचीन और दुर्लभ हो गए हैं।
क्या करना होगा आपको
सुनने में भले ही यह थोड़ा अजीब लगे, लेकिन यह बिल्कुल सच है। यदि आपका 500 रुपये का नोट पुराना और दुर्लभ है, तो आपको केवल सबसे अधिक कीमत हासिल करने के लिए एक वेबसाइट पर जाना है। 500 रुपये का एक पुराना नोट आपको बड़ी रकम दिला सकता है। मगर इंस्टैंट कैश पाने के लिए कुछ शर्तें भी हैं। इसलिए ध्यान रहे कि आपका नोट इन शर्तों को पूरा करे।
नोट में है गलती
जब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) नोट जारी करता है, तो उसे बहुत सावधानी से छापा जाता है। नोट का पैटर्न फिक्स होता है और उसी के अनुसार नोट छापे जाते हैं। इसलिए सभी नोट दिखने में एक जैसे होते हैं। लेकिन अगर छपाई के दौरान नोट में कोई गलती हो जाए और वह बाजार में आ जाए तो वह नोट खास हो जाता है। लोग इस नोट को कई गुना कीमत पर खरीदने के लिए तैयार हो जाते हैं।
चेक करें अपना नोट
अगर आपके पास भी 500 रुपये का पुराना नोट है तो तुरंत जांच लें कि उसका सीरियल नंबर दो बार प्रिंट तो नहीं हुआ है। अगर ऐसा है तो आपको इस नोट के आपको 5,000 रुपये तक मिल सकते हैं। इसके अलावा अगर 500 रुपये के नोट का एक किनारा बड़ा है, यानी उस पर अतिरिक्त कागज छोड़ दिया गया है, तो आप उस नोट के बदले में 10,000 रुपये प्राप्त कर सकते हैं।
कैसे बेचें ये नोट
ऐसे नोट को ऑनलाइन बेचने के लिए आपको एक वेबसाइट (oldindiancoins.com) पर जाना होगा। एक सेलर के रूप में खुद को रजिस्टर करें और अपने पुराने 500 रुपये के नोट की एक साफ तस्वीर लें। फिर इसे उस प्लेटफॉर्म पर अपलोड करें। फिर वे लोग आपसे संपर्क करेंगे जो आपका विज्ञापन देखने के बाद नोट्स खरीदने में रुचि रखते हैं। उनसे बात करें और नोट बेचें।
बेचे जा सकते हैं पुराने सिक्के
ऐसी वेबसाइटों पर आप कुछ पुराने और दुर्लभ नोट और सिक्के भी बेच सकते हैं। बता दें कि कोई सिक्का या नोट जितना भी पुराना हो जाए उसकी वैल्यू उतनी अधिक बढ़ जाती है। कुछ ऐसे सिक्के भी हैं, जो अंग्रेजों के जमाने के हैं, मगर आज उनकी वैल्यू लाखों और यहां तक कि करोड़ों में है। इसलिए ऐसा कोई भी सिक्का या नोट आपके पास है तो उसे संभाल के न रखें, बल्कि उससे पैसे कमाएं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications