Gensol Engineering Scam: अमेरिकी टैरिफ के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में हलचल मची हुई है. मार्केट एक्शन में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं, जिसमें जेनसोल इंजीनियरिंग (Gensol Engineering Share Price) का शेयर भी शामिल है. इसकी वजह वित्तीय अनियमितता है, नतीजतन, शेयरों में लगातार बिकवाली देखने को मिल रही. आलम यह है कि महीनेभर में शेयर 52% तक फिसल गया. दरअसल, कारोबारी लोन के पैसे से प्रोमोटर्स ने अपने पर्सनल काम के लिए इस्तेमाल किया. मामले में मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की एंट्री के बाद खबरें और तेज हो गई.
ब्लूस्मार्ट ने सर्विसेज की बंद
जेनसोल इंजीनियरिंग की राइड-हेलिंग स्टार्टअप ब्लूस्मार्ट (Bluesmart) ने दिल्ली-NCR और बैंगलोर जैसे प्रमुख शहरों में ऑपरेशंस बंद कर दिए हैं. इस घटना को लेकर मार्केट के दिग्गज एक्सपर्ट विजय केडिया ने भी अपना नजरिया सोशन मीडिया पर साझा किया है. उन्होंने कहा कि इस तरह की फ्रॉड वाली कंपनियों में केवल जेनसोल इंजीनियरिंग ही नहीं है, बल्कि और कई कंपनियां हैं, जिनका जल्द खुलासा भी होगा.
विजय केडिया (Vijay Kedia) ने कहा कि जेनसोल इंजीनियरिंग (Gensol Engineering) जैसी और भी कंपनियां मार्केट में मौजूदा हैं, जो इस तरह की फाइनेंशियल स्कैम कर रही. उनका मानना है कि ऐसी कई संस्थाओं का खुलासा होना अभी बाकी है. माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म एक्स पर उन्होंने कहा कि अभी भी कई 'जेनसोल' अलमारी में छिपे हुए हैं. समय के साथ बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद है कि तब तक बहुत देर नहीं हो जाएगी. दिग्गज निवेशक ने कॉरपोरेट फ्रॉड वाली कंपनियों की पहचान को लेकर 10 पॉइंट्स भी साझा किए हैं...
- -इसमें वे कंपनियां शामिल हैं जो बिना किसी फैक्ट्स के बड़े-बड़े वादे करती हैं.
- - न्यूज कवरेज, सोशल मीडिया पर ज्यादा ही एक्टिव रहना और ढेर सारा इंटरव्यूज के जरिए लगातार मीडिया में अपनी मौजूदगी बनाए रखती हैं
- - छोटी-छोटी बातों को बढ़ाकर परोसना
- -बिना किसी स्पष्ट खर्च करने के उद्देश्य से लगातार फंड जुटाना
- - ट्रेंडिंग नरेटिव में बने रहने के लिए अलग-अलग कारोबार में रहना
- -बिना किसी रियल इनोवेशन के AI-पावर्ड, नेक्स्ट जेन जैसे वर्ड्स का इस्तेमाल करना
- -ऐसी शानदार लाइफस्टाइल का परफॉर्मेंस करना शामिल है जो कंपनी के प्रदर्शन के साथ बिल्कुल मेल नहीं खाती
- - प्रोमोटर्स की तरफ से काफी बड़े-बड़े प्रतिज्ञा लेना
- - CFO, ऑडिटर्स समेत CXOs जैसे मुख्य कर्मचारियों के बार-बार बाहर निकलना
- - बहुत ज्यादा पार्टी ट्रांजेक्शन में जुड़े रहना यानी प्रोमोटर्स या उनके रिश्तेदारों की दूसरी कंपनियों के साथ ज्यादा डील होना
फ्रॉड को लेकर इन 10 बातों के अलावा विजय केडिया ने कहा कि हां, इसके अलावा लिस्ट में और भी रेड फ्लैग हो सकते हैं. इसलिए जानकारी रखिए और सतर्क रहिए.

क्या है जेनसोल इंजीनियरिंग से जुड़ा मामला?
जेनसोल इंजीनियरिंग का शेयर (Gensol Engineering Share Price) तब फोकस में आया जब जून 2024 में सेबी के पास कंपनी से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई गई. इसके तहत जेनसोल पर आरोप लगाया गया कि कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने के लिए 200 करोड़ रुपए के लोन की रकम को डायवर्ट किया गया है. इसके तहत प्रोमोटर अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी ने ब्लूस्मार्ट के लिए EV खरीदने के लिए जो रकम लोन पर लिए थे उनका इस्तेमाल घर खरीदने समेत अन्य पर्सनल काम के लिए किया गया.
मार्केट रेगुलेटर सेबी ने मामले पर सख्त एक्शन लिया. इसके तहत प्रोमोटर्स अनमोल और पुनीत पर अगले आदेश तक सिक्योरिटी मार्केट पर बैन लगा दिया. साथ ही उन पर डायरेक्टर या अन्य प्रमुख पद को संभालने पर भी बैन लगा दिया. आज सुबह इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अरुण मेनन ने भी इस्तीफा दे दिया.
शेयर में तेज करेक्शन जारी
जेनसोल इंजीनियरिंग का शेयर (Gensol Engineering Share Price) आज 17 अप्रैल को भी 5% के लोअर सर्किट के साथ BSE पर 117.50 रुपए पर फिसल गया है, जोकि हफ्तेभर में 16% तक टूट चुका है. शेयरों में करेक्शन की शुरुआत हाल ही में कंपनी पर CARE और ICRA की ओर से जारी क्रेडिट रेटिंग (Credit Rating) के बाद देखने को मिल रहा. दोनों ने जेनसोल इंजीनियरिंग पर क्रेडिट रेटिंग डाउनग्रेड करके 'D' कर दिया गया. इसकी वजह कर्ज चुकाने से जुड़े फर्जी दस्तावेज जमा करने के आरोपों की वजह से हुआ है. हिए।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
