Gensol Engineering Share: आपको बता दें कि रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट डेवलपमेंट सर्विस प्रोवाइडर जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर ने बुधवार को फोकस में थे। बताते चलें कि यह एक छत्तीसगढ़ की कंपनी है, जिसे अक्षय ऊर्जा बनाने के लिए जाना जाता है। इस कंपनी को छत्तीसगढ़ में 33 मेगावाट अल्टरनेट करंट की सोलर एनर्जी परियोजना के लिए एक आर्डर मिला है।
इसके बाद से इसके शेयरों में उछाल देखा गया। बुधवार के दिन शुरूआती कारोबार के दौरान इस कंपनी के शेयर में दो प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी और वह 865 रुपए पर पहुंच गये थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ऑर्डर सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स की तरफ से दिया गया है।

इस बात की जानकारी एक एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई है। फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक यह प्रोजेक्ट शारदा एनर्जी के खरोरा प्लांट में कैपटिव उपयोग के लिए उपयोगी साबित होगा। इस कंपनी को डिजाइन, इंजीनियरिंग और निर्माण के अलावा सोलर एनर्जी फेसिलटी को चालू करने की भी बात कही गई है।
कंपनी के मुताबिक यह प्रोजेक्ट 6 महीने में कंप्लीट करने का टारगेट रखा गया है। कंपनी के अनुसार यह बताया गया है कि यह नॉन-रिन्यूएबल रिसोर्स के सेक्टर में जेनसोल के लिए एक बेहतरीन छलांग है। आपको बताते चलें कि इस कंपनी का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 3200 करोड़ रुपए का है। आपको बताते चलें कि इस कंपनी में फिलहाल कुछ दिनों के अंदर 300 करोड़ रुपए का फंड जुटाने की मंजूरी भी दी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें नए शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार प्रोमोटर ग्रुप आर्गेनाइजेशन के पास जेनसोल के शेयर में लगभग 64 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी है। मिल रही जानकारी के मुताबिक इसके प्रमुख सार्वजनिक शेयर होल्डर में मुकुल अग्रवाल भी शामिल हैं, जिनके पास कंपनी की 1.64 फीसदी के हिस्सेदारी है।
अगर बात करते हैं आज यानी 5 जनवरी 2024 की तो सुबह 10:30 तक 10.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 831 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। अगर बात करते हैं इसके पिछले 52 हफ्तों के उच्चतम और नितले स्तर की तो, इस कंपनी के शेयइर के पिछले 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 2527.05 रुपए रहा है। कि पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 708.90 रुपए रहा है।
पिछले एक कारोबारी महीने के अंदर इस कंपनी के शेयर ने अपने इन्वेस्टर्स को 10.3 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले पांच दिनों के अंदर कंपनी के शेयर में 6.2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। फिर बात की जाए पिछले 5 सालों की तो इस कंपनी के शेयर में 40 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की जेनसोल के शेयर 2021 में 7 गुना तक बढ़ गए थे। इस कंपनी कंपनी साल 2021 में हर तीन शेयर खरीदने पर एक शेयर मुफ्त दे रही थी। मीडिया में मौजूद रिकॉर्ड के अनुसार इस कंपनी ने पिछले साल रखे गए हर शेयर पर दो शेयर मुफ्त जारी किए थे।
ऐसे ही कुछ बड़े ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी के स्टॉक में तेजी देखने को मिल सकती है। कुछ स्पेशलिस्ट इन्वेस्टर्स ने इसे होल्ड की तो कुछ ने सेल की रेटिंग दे रखी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
