Generation Beta: सोशल मीडिया पर आपने जेन जी जनरेशन के बारे में तो सुना ही होगा। अब जेन जी के बाद जनरेशन बीटा आने वाली है। जी हां, इस जनरेशन मे वो बच्चे शामिल होंगे जिनका जन्म 2025 से 2039 के बीच होगा।
अबतक 2010 से 2024 के बीच जन्म लेने वाले बच्चों को जेन अल्फा कहा जा रहा था, जेन जी (Gen Z) उन्हें कहा जाता है जो साल 1996 से 2010 के बीच पैदा हुए हैं। साल 1987 से 1996 तक की जनरेशन को मिलेनियल्स कहा जाता है। आइए जानते हैं जेन बीटा बाकि जनरेशन से कैसे अलग होगी।

जनरेशन बीटा को होगी सोशल मीडिया की अधिक समझ
जनरेशन बीटा को मिलेनियल्स (1987 से 1996 के बीच पैदा हुए) और जेन जेड (1996 से 2010 के बीच पैदा हुए) की दुनिया से बहुत अलग दुनिया विरासत में मिलने वाली है। इस आने वाली पीढ़ी के महामारी के बाद के युग में जन्म लेने की उम्मीद है, जो उन्हें वैश्विक स्वास्थ्य संकटों पर एक नया नजरिया प्रदान करेगा।
इसके अलावा, तेजी से डिजिटल होती दुनिया में उनके पालन-पोषण का मतलब है कि उन्हें ऑनलाइन शिक्षा और सोशल मीडिया की उन्हें बेहतर समझ होगी।उम्मीद है कि जनरेशन बीटा न केवल स्मार्ट डिवाइस का उपयोग करने में तेज होगी, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में भी जानकारी होगी।
जनरेशन बीटा को झेलनी पड़ सकती हैं ये परेशानियां
हालांकि, जनरेशन बीटा को अपनी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जनसंख्या परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण, संसाधनों की कमी और पर्यावरण को होने वाले नुकसान जैसे मुद्दे इस पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण चिंता का विषय होने की उम्मीद है।
जनरेशन बीटा की एक खासियत ये भी हो सकती है कि सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत मौजूदगी रहेगी। जनरेशन बीटा सोशल मीडिया की भागीदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि जनरेशन बीटा वह पीढ़ी भी होगी जो 22वीं सदी की शुरुआत देखेगी। जैसे मिलेनियल्स और जेन जेड, शायद न देख पाएं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications