Gen Z Post Office: अब पोस्ट ऑफिस सिर्फ चिट्ठियों के लिए नहीं, बल्कि नई पीढ़ी की जरूरतों के हिसाब से खुद को बदल रहा है। आईआईटी दिल्ली और दिल्ली विश्वविद्यालय कैंपस में खुले Gen Z थीम वाले पोस्ट ऑफिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इंडिया पोस्ट युवाओं के लिए एक आधुनिक, रचनात्मक और डिजिटल केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।
जानकारी के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 तक देशभर के 46 कैंपस पोस्ट ऑफिसों को इसी Gen Z शैली में आधुनिक बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि ये पोस्ट ऑफिस छात्रों के लिए उपयोगी, आकर्षक और इंटरैक्टिव बनें।
दिल्ली के हौज खास में खुला पहला Gen Z Post Office
देश का पहला Gen Z थीम पोस्ट ऑफिस आईआईटी दिल्ली में खोला गया था। दिल्ली के हौजखास स्थित इस पोस्ट ऑफिस को छात्रों की मदद से डिजाइन किया गया है।

इसमें आधुनिक और कलात्मक इंटीरियर, हाई-स्पीड वाई-फाई जोन, रचनात्मक ग्रैफिटी और आईआईटी फाइन आर्ट सोसाइटी की कलाकृतियाँ जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। क्यूआर कोड से पार्सल बुकिंग और छात्र-अनुकूल स्पीड पोस्ट डिस्काउंट जैसी स्मार्ट सेवाएँ भी यहाँ मिलती हैं। यह पोस्ट ऑफिस किसी मिनी-स्टूडियो जैसा प्रतीत होता है, जहाँ युवा पढ़ सकते हैं, बैठ सकते हैं और आधुनिक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय में खुला दुसरा Gen Z Post Office
आईआईटी दिल्ली के बाद, देश का दूसरा Gen Z पोस्ट ऑफिस दिल्ली विश्वविद्यालय कैंपस में शुरू किया गया है। इसका लक्ष्य युवाओं को यह दिखाना है कि पोस्ट ऑफिस अब डिजिटल युग के अनुसार एक आधुनिक, मल्टी-सर्विस और खुला सामुदायिक स्थान बन चुका है।
यहां छात्र मुफ्त वाई-फाई का उपयोग कर सकते हैं, किताबें पढ़ सकते हैं और आराम से बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। इसके अलावा, वे आर्ट एग्जीबिशन देख सकते हैं और स्टडी व इंटरैक्शन ज़ोन में समय बिता सकते हैं। यह स्थान छात्रों, रिसर्च स्कॉलर्स और आस-पास के लोगों के लिए एक नया आकर्षण बन गया है।
युवा अक्सर पोस्ट ऑफिस की पारंपरिक सेवाओं से अनजान रहते हैं, इसलिए डीयू पोस्ट ऑफिस में उन्हें उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। इन सेवाओं में स्पीड पोस्ट, पार्सल सर्विस, इंटरनेशनल बुकिंग, सेविंग अकाउंट, आरडी, एमआईएस, पीपीएफ और सीनियर सिटीजन स्कीम शामिल हैं।
दिसंबर 2025 तक खोले जाएंगे 46 Gen Z Post Office
आईआईटी दिल्ली और डीयू में शुरू हुए Gen Z थीम वाले पोस्ट ऑफिस इसी बदलाव की शुरुआत हैं। सरकार की योजना है कि इस साल 15 दिसंबर तक देशभर के 46 कैंपस पोस्ट ऑफिसों को इस मॉडल में बदला जाए। इससे आने वाले समय में भारत की पोस्टल सेवाएँ पूरी तरह नए, आधुनिक और युवा-केंद्रित रूप में दिखाई देंगी।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications