Share News: शेयर बाजार में बजट से पहले तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इसमें खासकर खबरों वाले शेयर ज्यादा फोकस में हैं. आज GE Power India का शेयर रडार पर है. मल्टीबैगर शेयर खबरों के दम पर टूट गया है.
BSE पर शेयर 2% की गिरावट के साथ 570 रुपए तक के लेवल पर आ गया. जबकि पिछले 6 महीने में शेयर का भाव 120 फीसदी से ज्यादा उछला है. दरअसल, कंपनी ने अपने कुछ कारोबार को बेच दिया है. इसका असर आज 11 जुलाई को बाजार खुलते ही शेयर पर देखने को मिल रहा है. जबकि बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स BSE सेंसेक्स मजबूती के साथ 80000 के पार टिका हुआ है.
GE Power India को लेकर क्या है खबर?
GE Power India का शेयर हाइड्रो बिजनेस बेचने की खबर से फोकस में है. बोर्ड ने हाइड्रो, गैस पावर बिजनेस की बिक्री और ट्रांसफर को मंजूरी दे दी है. इसके तहत हाइड्रो बिजनेस GE Power Electronics को बेचेगी. जबकि गैस पावर बिजनेस GE Renewable Energy Tech को बेचेगी. बता दें कि हाइड्रो बिजनेस की बिक्री के लिए 15 जुलाई तक करार करेगी. स्लंप सेल आधार पर फाइनेंशियल ईयर के अंतिम तिमाही में सौदा पूरा होने की संभावना है. जबकि गैस पावर बिजनेस बिक्री का सौदा स्लंप सेल आधार पर सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है.
क्यों बेचना पड़ा हाइड्रो बिजनेस?
GE Power India को हाइड्रो कारोबार को बेचने की वजह इसमें निगेटिव नेटवर्थ रही. क्योंकि, ये कारोबार अगले 2 साल में 490 करोड़ रुपए का कैश कंज्युम कर लेता. अब हाइड्रो कारोबार बेचने से कंपनी की नेटवर्थ में 214 करोड़ रुपए का सुधार होगा. बता दें कि मार्च 2024 तक हाइड्रो कारोबार की कुल देनदारी 214 करोड़ रुपए थी. वहीं, कुल कर्ज का आंकड़ा 114 करोड़ रुपए था.
GE Power India की कुल आय में हाइड्रो कारोबार की आय 31.1% है. इस डील के तहत GE Power Electronics, हाइड्रो बिजनेस की 214 करोड़ रुपए की कुल देनदारी भी लेगी. बता दें कि ये सौदा फेयर मार्केट वैल्यू से 100 करोड़ रुपए के प्रीमियम पर हुआ है. जानकारी के लिए बता दें कि GE Power Electronics,अल्टीमेट पैरेंट कंपनी GE Vernova की सब्सिडियरी है.

गैस पावर बिजनेस बिक्री की क्या है वजह?
GE Power India की कुल आय में गैस कारोबार की आय 5.1% है. गैस पावर कारोबार में कुल देनदारी 38 करोड़ रुपए की है. GE Renewable Energy Tech के साथ ये सौदा सितंबर 2024 तक पूरी होने की संभावना है. दरअसल, गैस पावर बिजनेस नॉन-कोर होने की वजह से पीछे रह गया है. गैस पावर कारोबार की बिक्री से कंपनी के नेटवर्थ में करीब 82 करोड़ रुपए का इजाफा होगा. बिक्री के लिए 15 जुलाई तक करार करेगी.
GE Power India ने दिया बंपर रिटर्न
GE Power India का शेयर निवेशकों को मोटी कमाई करा चुका है. शेयर हफ्तेभर में करीब 30% का रिटर्न दे चुका है. शेयर महीनेभर में ही 70% से ज्यादा की तेजी दिखा चुका है. शेयर ने बीते 6 महीने में निवेशकों को 120 फीसदी से ज्यादा की कमाई कराई है. 1 साल में स्टॉक 270% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. शेयर का 52-वीक हाई 620 रुपए है, जोकि 10 जुलाई को ही बनाया है.
More From GoodReturns

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
