GDP Of India: हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि भारत की ग्रॉस डेवलपमेंट प्रोडक्ट यानी जीडीपी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। जहां दूसरी बड़े देशों की अर्थव्यवस्था में गिरावट दर्ज की जा रही है वहीं भारत की जीडीपी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
बैंक और दूसरी संस्थाओं ने भी कुछ दिन पहले आने वाले समय में भारत के जीडीपी द्वारा बेहतर प्रदर्शन की बात कही थी। जर्मनी जापान और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों में पिछले कुछ साल में जीडीपी की पीपीपी रैंकिंग में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

सोशल पॉलिसी रिसर्च फाऊंडेशन द्वारा जारी की गई एक रिसर्च रिपोर्ट में पता चला है कि 2024 तक भारत पीपीपी आधार पर वैल्यूएशन किया जाए तो भारत की अर्थव्यवस्था जापान जर्मनी और यूके की तुलना में कई गुना बड़ी है। जारी आंकड़े बताते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था जापान की तुलना में 2.1 गुना, जर्मनी की तुलना में 2.5 गुण औरयूनाइटेड किंगडम की तुलना में 3.6 गुना तक ज्यादा है।
इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पीपीपी पर ग्लोबल जीडीपी के परसेंटेज को देखा जाए तो इसके हिसाब से इंडियन जीडीपी के हिस्सेदारी काफी ज्यादा बढ़ी है। वहीं इसमें दुनिया के दूसरे सुपर पावर माने जाने वाले देश जैसे अमेरिकाऔर टेक्नोलॉजी के मामले में नंबर वन जापान और रूस जैसे अन्य देशों के हिस्सेदारी घटी है।
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिल रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए ब्रिज बिल्डिंग, सड़कें और बहुत सारे निर्माण किया जा रहे हैं और यही कारण है कि कंस्ट्रक्शन सेक्टर में इस समय जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। अगर इंडियन इकॉनमी की तीसरे क्वार्टर की बात की जाए तो अक्टूबर से लेकर दिसंबर 2023 के दौरान भारत की जीडीपी में 8.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
वहीं नेशनल स्टैटिसटिक्स ऑफिस के मुताबिक अगर इन आंकड़ों को ध्यान में रखा जाए तो आने वाले समय में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.6 परसेंट तक रह सकती है। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कंस्ट्रक्शन सेक्टर के अलावा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 11.6 प्रतिशत की डबल डिजिट बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। यही कारण है कि भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी से उछाल देखने को भी मिल रहा है। वहीं कंस्ट्रक्शन सेक्टर में आपको 9.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
भारत की अर्थव्यवस्था फाइनेंशियल ईयर 24 के दौरान 7.6 प्रतिशत की मजबूत स्थिति में रही है। कुछ दिन पहले प्रकाशित हुई एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि आने वाले कुछ सालों में भारत जापान को पीछे करके दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।
एक अनुमान के मुताबिक साल 2033 तक भारत जापान की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ देगा और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी के रूप में अपना स्थान दर्ज कर लेगा। ऐसा इसलिए बताया जा रहा है क्योंकि भारत की जीडीपी ग्रोथ लगातार बेहतर होती जा रही है, वहीं जापान जैसे देश इकोनॉमी में तेजी काफी कम है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
