नयी दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था गिरावट जारी है। हालांकि जुलाई-सितंबर तिमाही जीडीपी में गिरावट की गति धीमी हो गई है। वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर -7.5 फीसदी रही, जो जून तिमाही में -23.9 फीसदी रही थी। जीडीपी में कम गिरावट को अच्छा माना जा रहा है। लेकिन अभी सावधानी बरतने की जरूरत है। सरकार पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि दूसरी तिमाही के आंकड़े इकोनॉमी में वी-आकार (पहले गिरावट और फिर रिकवरी) की रिकवरी की तरफ इशारा करते हैं। मगर क्या ये रिकवरी बरकरार रहेगी?

इन चार बातों पर करें गौर
पहली बात कि भारतीय अर्थव्यवस्था अब दिसंबर 2017 के स्तर पर वापस आ गई है, जिसका अर्थ है कि इकोनॉमी लगभग तीन साल पहले के स्तर तक सिकुड़ गई है। दूसरे बेहतर तुलना पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही से करना होगा, जब अर्थव्यवस्था 4.4 फीसदी की दर से बढ़ रही थी। तीसरे इस साल जून और सितंबर की तिमाहियों के लिए जीडीपी के आंकड़े मुख्य रूप से संगठित क्षेत्र में आर्थिक गतिविधि पर आधारित प्रारंभिक अनुमानों पर आधारित हैं। असंगठित क्षेत्र का डेटा इसमें नहीं है। इसलिए आंकड़ों में और गिरावट आ सकती है। चौथी बात कि चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीने जीडीपी में दोहरे अंक (-15.7 फीसदी) की गिरावट दर्शाते हैं, जो भारत को मंदी की ओर धकेल रहे हैं।
आगे कैसे रहेंगे हालात
जानकार कहते हैं कि जीडीपी में सुधार का स्वागत है, मगर ये उछाल बढ़ा-चढ़ा कर बताई गई हो सकती है। असली तस्वीर डेटा में संशोधन के बाद में उभरेगी। त्योहारी सीजन के बावजूद डिस्क्रेशनरी उत्पादों की बिक्री में में गिरावट आई है। एक अनुमान के अनुसार 2020-21 में भारत की रियल जीडीपी में 10.5 फीसदी की गिरावट आ सकती है। खपत मांग और निवेश, अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी फैक्टर, में ज्यादा तेजी की संभावना नहीं है। इनमें सुधार की बहुत अधिक उम्मीद नहीं है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
