Gautam Adani Invest In Cement : बीते कुछ समय से गौतम अडानी काफी चर्चा में हैं। एक खास वजह जो उनके चर्चा में रहने की वजह बनी हुई है, वो है उनका सीमेंट कंपनियों को खरीदना। माना जा रहा है कि वे सीमेंट किंग बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अब इसी कड़ी में एक और जानकारी सामने आई है। गौतम अडानी एक और सीमेंट कंपनी के साथ डील करने जा रहे हैं। आगे जानिए इसकी पूरी डिटेल।
जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड
जानकारी सामने आई है कि अरबपति गौतम अडानी का अडानी समूह कर्ज में डूबे जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड के साथ इसकी सीमेंट यूनिट खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है। पोर्ट-टू-पावर अडानी समूह सीमेंट पीसने वाली यूनिट और इसकी अन्य छोटी एसेट्स के लिए लगभग 50 अरब रुपये (606 मिलियन डॉलर) का भुगतान कर सकता है।
कौन करेगा खरीदारी
बता दें कि जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड की सीमेंट यूनिट का अधिग्रहण एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी के समूह द्वारा हाल ही में खरीदी गयी सीमेंट इकाइयों में से किसी एक के द्वारा किया जाएगा। इस डील को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है। हालांकि डील में देरी भी हो सकती है और ये भी संभव है कि डील न हो। आधिकारिक तौर पर डील की कोई जानकारी नहीं है।
अडानी ग्रुप को होगा फायदा
जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड के साथ डील सीमेंट क्षेत्र में अडानी समूह के प्रभुत्व को मजबूत करने में मदद करेगी, जो मई में स्विट्जरलैंड के होल्सिम लिमिटेड से अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और एसीसी लिमिटेड को खरीद चुका है। इससे ये भारत की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता कंपनी बन गई है। इसकी स्थापित उत्पादन क्षमता रातोंरात लगभग सालाना 67.5 मिलियन टन हो गयी।
जयप्रकाश एसोसिएट्स की सीमेंट क्षमता
जयप्रकाश एसोसिएट्स की सीमेंट पीसने की सुविधा की क्षमता 2 मिलियन टन प्रति वर्ष है। इस कंपनी ने मध्य भारतीय राज्य मध्य प्रदेश के निगरी में अक्टूबर, 2014 में काम करना शुरू कर दिया था। स्टॉक एक्सचेंज को सोमवार को फाइलिंग के अनुसार, जयप्रकाश एसोसिएट्स के बोर्ड ने कर्ज को कम करने के लिए कंपनी के "महत्वपूर्ण" सीमेंट कारोबार को बेचने का फैसला किया है।
निगरी सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट की बिक्री
जयप्रकाश पावर वेंचर्स ने कहा कि उसका बोर्ड (किसी भी संभावित खरीदार का नाम लिए बिना) निगरी सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट के साथ-साथ अन्य गैर-प्रमुख संपत्तियों को बेचने पर विचार कर रहा है। अडानी समूह ने पिछले महीने कहा था कि वह पांच साल में अपनी सीमेंट बनाने की क्षमता को बढ़ाकर 140 मिलियन टन करने की योजना बना रहा है और अपने नए अधिग्रहीत सीमेंट कारोबार में 200 अरब रुपये लगाने की योजना बना रहा है। पिछले महीने खबर आई थी कि अडानी समूह को होल्सिम लिमिटेड से अधिग्रहण पूरा करने के कुछ ही दिनों बाद दो भारतीय सीमेंट फर्मों में लगभग 13 बिलियन डॉलर मूल्य के शेयर गिरवी रखने पड़ गए। इन दो कंपनियों में एसीसी लिमिटेड की लगभग 57% और अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड की करीब 63% हिस्सेदारी को कुछ उधारदाताओं और अन्य फाइनेंस पक्षों के लाभ के लिए गिरवी किया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
