
Jeet Adani Engaged : उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे जीत अडानी की दीवा जैमीन शाह से सगाई हो गयी। सगाई का कार्यक्रम अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित किया गया। ये एक छोटा फंक्शन रहा, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। दीवा सी.दिनेश एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी हैं। जीत और दीवा की सगाई एक निजी फंक्शन रहा, इसलिए समारोह के बारे में अब तक बहुत कम जानकारी सामने आई है।
अडानी ग्रुप में जीत की भूमिका
जीत अडानी ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। वह 2019 में अडानी समूह में शामिल हुए और इस समय ग्रुप फाइनेंस के वाइस प्रेसिडेंट हैं। अडानी समूह की वेबसाइट के मुताबिक उन्होंने स्ट्रैटेजिक फाइनेंस, कैपिटल मार्केट्स और रिस्क एंड गवर्नेंस पॉलिसी को देखते हुए ग्रुप सीएफओ के ऑफिस में अपना करियर शुरू किया। वेबसाइट बताती है कि जीत अडानी एयरपोर्ट्स के कारोबार के साथ-साथ अडानी डिजिटल लैब्स को भी लीड कर रहे हैं - जो अडानी ग्रुप के बिजनेसों के सभी कंज्यूमर्स को सर्विस देने के लिए एक सुपर ऐप बनाने की तैयारी में है।
शादी की तारीख का खुलासा नहीं
दीवा जैमिन शाह अडानी परिवार की छोटी बहू बनने को तैयार हैं। पर अभी तक शादी की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। आपको बता दें कि गौतम अडानी के दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे करण हैं। वे अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। उनकी शादी परिधि श्रॉफ से हुई है। परिधि सिरिल श्रॉफ की बेटी हैं जो लॉ फर्म सिरिल अमरचंद मंगलदास के मैनेजिंग पार्टनर हैं। बता दें कि अमेरिकी फर्म ने अडानी ग्रुप पर स्टॉक में हेरफेर और टैक्स हेवन के अनुचित उपयोग का आरोप लगाया, जिसके बाद अडानी समूह की सात लिस्टेड कंपनियों की मार्केट वैल्यू में 100 अरब डॉलर से अधिक की कमी आई है। हालांकि अडानी ने इन आरोपों को खारिज किया और किसी भी गलत प्रेक्टिस से इनकार किया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
