नई दिल्ली, सितंबर 07। गौतम अडानी तेजी से अपने कारोबार को विदेशो में फैला रहे है। अडानी समूह की कंपनी अडानी पॉवर अब बांग्लादेश में सेवाए देगी। अडानी पॉवर अब बांग्लादेश तक बिजली की आपूर्ति करेगी। बांग्लादेश की प्राधानमंत्री भारत के चार दिन के अधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान एशिया के सबसे रईस अरबपति गौतम अडानी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद गौतम अडानी ने एक ट्विट पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। ट्वीट में उन्होंने परियोजना का जिक्र किया है।
क्या है परियोजना
अडानी समूह के अडानी पॉवर ने इस साल के अंत तक पूर्वी भारत में एक कोयले से चलने वाले प्लांट का निर्माण पुरा कर लेगी। अडानी ने इस प्लांट से बांग्लादेश को बिजली का निर्यात शुरू करने की योजना बनाई है। गौतम अडानी ने बताया कि झारखंड के गोड्डा स्थित 1600 मेगावाट पावर प्रोजेक्ट और बांग्लादेश को बिजली आपुर्ति के लिए समर्पित ट्रांसमिशन लाइन को 16 दिसंबर 2022 को देश के विजय दिवस के मौके पर चालू किया जा सकता है।
आडानी का बढ़ रहा है कद
गौतम अडानी ग्रुप का यह पॉवर प्रोजेक्ट पड़ोसी देशों में भारत के बढ़ते निवेश का एक उदाहरण भी है। आपको बता दें कि अडानी समूह ने बड़े पड़ोसी देश क्षिलंका में भी बड़े पैमाने पर निवेश किया है। अडानी ग्रुप की तमाम कंपनियां भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी नीव मजबूत कर रही हैं। प्रसेंट में गौतम अडानी एशिया के सबसे रईस व्यक्ति हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के आकड़ो के अनुसार गौतम अडानी के पास 141 बिलियन डॉलर की संपत्ती है और वह दुनिया के तीसरे सबसे रईस व्यक्ति हैं।
अडानी पावर का स्टॉक में आई ऊछाल
पिछले एक साल में अडानी समूह की अडानी पॉवर ने एक साल में अच्छा रिटर्न दिया है। इस खबर के बाद मंगलवार 6 सितंबर को अडानी पावर के स्टॉक प्राइस में अपर सर्किट लग गया। बाजार बंद होने तक स्टॉक का प्राइस 5 फीसदी बढ़कर 410 रुपये के स्तर पर रहा। अडानी पॉवर का मार्केट कैपिटल 1,58,057.36 करोड़ रुपये है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications