Gautam Adani Net Worth News: आपको बताते चलें की भारत के अरबपतियों की लिस्ट में शुमार गौतम अदानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में अभी टॉप 15 के अंदर आ चुके हैं। कल यानी बुधवार को अदानी के शेयर्स की जबरदस्त परफॉर्मेंस की वजह से वह दुनिया के 15 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए थे। जानकारी के लिए बताते चलें कि कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने अदानी पर सीबीआई की जांच को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट में बाजार नियामक सेबी की जांच में दखल देने से भी मना कर दिया। जिसके बाद गौतम अदानी के शेरर्स एक बार फिर से बंपर उछाल देखा गया।
वहीं अमेरिकी शॉर्ट सेलर फंड हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को भी पूरी तरह से सही मानने से इनकार कर दिया गया है। इसके बाद गौतम अडानी के शेयर्स में वापस जोर पकड़ लिया है। मीडिया के द्वारा दी जा रही जानकारी के अनुसार कंपनी को एक दिन यानी 24 घंटे के अंदर 33 हजार करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। इसके साथ ही अदानी दुनिया के 14वें सबसे अमीर आदमी बन चुके हैं।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि अदानी की संपत्ति में एक दिन के अंदर 4.01 अरब डॉलर जुड़े हैं। इसके साथ ही अदानी ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 15 लाख करोड़ रुपए के आसपास पहुंच गया है।
आपको बतातें चले कि गौतम अडानी की नेटवर्थ में शेयरों में आई तेजी की वजह से इजाफा हुआ है। इस दौरान गौतम अदानी अपनी पोजीशन से एक पायदान और ऊपर पहुंच गए हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर अदानी की कुल संपत्ती बढ़कर 89.9 अरब डॉलर हो गई है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि मुकेश अंबानी दुनिया के 20 अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे भारतीय हैं। मुकेश की अंबानी की नेटवर्थ को 96.2 अरब डॉलर बताया गया है। इसी के साथ मुकेश अंबानी दुनिया के 12वें सबसे अमीर इंसान हैं। हालांकि की लगातार बढ़ती नेटवर्थ की वजह से ऐसा लग रहा है कि अदानी कुछ दिनों के अंदर अंबानी को एक बार फिर से पीछे छोड़ सकते हैं।
एक तरफ जहां अदानी की संपत्ती बढ़ी है, तो वहीं दूसरी तरफ दुनिया के सबसे अमीर आदमी की नेटवर्थ में 7.13 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था। एलन मस्क की लिए यह नए साल में यह एक बड़ा झटका है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 4 दिन के अंदर वॉरेन बफेट को इस नए साल पर 1.34 अरब डॉलर का फायदा हुआ है।
अगर इस समय इन दोनों भारत के अरबपतियों की नेटवर्थ को कंपेयर किया जाए तो इनकी कुल संपत्ती के बीच का फर्क मात्र 6.3 अरब डॉलर का रह गया है।
आपको बताते चलें कि साल 2024 गौतम अदानी के लिए बेहतरीन साबित हो रहा है। लेकिन 2023 की शुरुआत गौतम अदानी के लिए इतनी बेहतर नहीं थी। पिछले साल की शुरुआत में ही हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट से गौतम अदानी को तगड़ा झटका लगा था। गौरतलब है कि इसके बाद गौतम अदानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान की पोजिशन से भी खिसक थे। इसके बाद अदानी करीब 8,9 महीनों तक टॉप 20 से भी बाहर हो रहे थे।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications