नई दिल्ली, जुलाई 3। अडानी ग्रुप के प्रमोटर और भारत के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी ने 20 दिनों से भी कम समय में 18.8 अरब डॉलर (करीब 1.40 लाख करोड़ रु) की संपत्ति खो दी है। इस भारी गिरावट के बाद वे दुनिया के टॉप 20 अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में 14 जून से गिरावट जारी है। असल में नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) ने कुछ विदेशी निवेश फर्मों के खातों को फ्रीज कर दिया, जिनकी अडानी ग्रुप की चार लिस्ट कंपनियों (अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल गैस और अडानी ट्रांसमिशन) में 43,500 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी थी। इस खबर के आने के बाद से निवेशक अडानी ग्रुप के शेयरों से दूरी बना रहे हैं।

कहां से कहां आई संपत्ति
फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार अडानी की संपत्ति शुक्रवार को 56.1 अरब डॉलर थी, जो 14 जून की शुरुआत में 74.9 अरब डॉलर थी। इस गिरावट के कारण अडानी टॉप 20 वैश्विक अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। अकेले शुक्रवार को ही गौतम अडानी की संपत्ति 3.7 अरब डॉलर की गिरावट आई, जब अडानी ग्रुप की 4 कंपनियों के शेयरों में बीएसई पर लगभग 5-5 फीसदी की गिरावट आई।
22वें नंबर पर आए अडानी
फिलहाल अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 22वें स्थान पर हैं। इंटरनेट की दिग्गज कंपनी टेनसेंट होल्डिंग्स के चेयरमैन मा हुआटेंग शुक्रवार को उनसे आगे निकल गए। इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को अपनी संपत्ति में 70 करोड़ डॉलर का इजाफा किया।
एशिया के सबसे अमीर आदमी
81.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर अरबपति बने हुए हैं। इस बीच अडानी ग्रुप ने अकाउंट फ्रीजिंग की खबरों को "स्पष्ट रूप से गलत" और निवेशकों को गुमराह करने का प्रयास करार दिया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications