नई दिल्ली, सितंबर 01। गौतम अडानी ने हाल ही में दुनिया का तीसरा अमीर कारोबारी बनने का खिताब हासिल कर लिया। अमीरों की लिस्ट में वे लुई वुइटन के प्रमुख बर्नार्ड अर्नाल्ट से आगे निकल गये। विश्व के अमीरों की लिस्ट में तीसरे पायदान तक पहुंचने वाले अडानी पहले एशियाई हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार अडानी के आगे केवल दो लोग हैं। इनमें टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि उनके परिवार के लोग क्या करते हैं? जानते हैं इस बारे में।
एक समय रहते थे चॉल में
ऐसा नहीं है कि गौतम अडानी हमेशा से अमीर रहे। वे एक समय माता-पिता और सात भाई बहनों के साथ एक छोटी से चॉल तक में रहे। पर आज समय हमेशा के लिए बदल चुका है। 60 साल के अडानी के पास 137.4 अरब डॉलर की दौलत है। मस्क 251 अरब डॉलर और बेजोस 153 अरब डॉलर के साथ क्रमश: लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।
क्या करती हैं पत्नी
अडानी की पत्नी प्रीति अडानी हैं, जो कि एक डेंटिस्ट हैं। साथ ही वे अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं। वह समाजिक कार्यों पर ध्यान देती हैं। गौतम अडानी के दो बेटे हैं। इनमें बड़े बेटे करण और छोटे बेटे जीत शामिल हैं। करण अमेरिका सी पर्डूय् यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर चुके हैं और अब अडानी पोर्ट्स के सीईओ हैं। उन पर कई कंपनियों में भी अलग अलग जिम्मेदारी है। 9 साल पहले करण ने सिरिल श्रॉफ की बेटी परिधि श्रॉफ से शादी की थी।
जीत अडानी क्या करते हैं
गौतम अडानी के छोटे भाई जीत भी विदेश से पढ़ाई करके आए हैं। वे यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया से ग्रेजुएन करने के बाद 3 साल पहले भारत वापस आए हैं। स्ट्रेटेजिक फाइनेंस, कैपिटल मार्केट्स और रिस्क एंड गवर्नेंस पॉलिसी पर नजर रखते हुए वे सीएफओ के ऑफिस में अपना करियर शुरू करने में कामयाब रहे।
जानिए बाकी परिवार की डिटेल
गौतम अडानी के पिता शांतिलाल और मां शांता बेन थीं। शांतिवलाल कपड़े के एक छोटे से व्यापारी रहे। शांतिलाल उत्तरी गुजरात के थरद शहर के रहने वाले थे। गौतम के सबसे बड़े भाई हैं मनसुखभाई अडानी। विनोद, राजेश, महासुख और वसंत एस उनके अन्य भाई हैं। इनमें मनसुखभाई ने वर्ष 1981 में अहमदाबाद में एक प्लास्टिक यूनिट खरीद कर गौतम को बुला लिया था। इस तरह पॉलीविनाइल क्लोराइड आयात की मदद से गौतम अडानी ने इंटरनेशनल बिजनेस में शुरुआत की थी।
कब शुरू की पहली कंपनी
24 साल पहले 1998 अडानी ने अडानी एक्सपोर्ट्स की शुरुआत की। गौतम अडानी एक समय स्कूटर से चलते थे। मगर फिर वे मारुति 800 पर आ गये। अब उनके पास लग्जरी गाड़ियां, कई हेलिकॉप्टर और प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन हैं।
आसान नहीं रहा सफर
गौतम अडानी ने अहमदाबाद में एक सामान्य परिवार में जन्म लिया। उनकी डेट ऑफ बर्थ 24 जून 1962 है। शुरुआती शिक्षा अहमदाबाद के सेठ चिमनलाल नगीनदास विद्यालय से लेने के बाद वे गुजरात विश्वविद्यालय में कॉमर्स में एडमिशन लेने में कामयाब रहे। मगर दूसरे साल में उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी।
17 साल की आयु में आए मुंबई
पढ़ाई छोड़ कर गौतम मुंबई आ गए थे। उस समय उनकी आयु महज 17 साल की थी। उन्होंने यहां महिंद्रा ब्रदर्स के पास दो साल काम किया। फिर 20 साल की उम्र तक पहुंचते पहुंचते वे डायमंड ब्रोकरेज का बिजनेस शुरू करने में कामयाब रहे। इस बिजनेस में पहले ही साल में उनका बिजनेस लाखों रु का पहुंच गया था।
2022 में कितनी बढ़ी दौलत
जनवरी से अब तक अडानी की दौलत में 60.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं बिल गेट्स की दौलत घट कर 117 अरब डॉलर रह गई। इन दोनों कारणों से इस लिसट में तीसरे नंबर पर आने में कामयाब रहे। गौतम अडानी रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी से भी आगे निकल गए हैं। अप्रैल 2022 में पहली बार अडानी की दौलत 100 अरब डॉलर से अधिक हुई थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications