नई दिल्ली, सितंबर 16। फोर्ब्स के रियल टाइम बिलियनेयर्स सुची के मुताबिक गौतम अडानी अब विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अडानी की कुल संपत्ति में 5.2 बिलियन डॉलर यानी की 3.49 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। संपत्ती के मामले में अडानी अब फ्रांस के बिजनेस टाइकून बर्नार्ड अरनॉल्ट और अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस से काफी आगे निकल गए हैं। फिलहाल टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शीर्ष स्थान पर हैं।
मुकेश अंबानी भी है टॉप 10 में
फोर्ब्स की दुनियां के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में दो भारतीयों का नाम हैं। गौतम अडानी के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी भी टॉप 10 में है। उनकी संपत्ती 92.2 बिलियन डॉलर है। टॉप अरबपतियों की लिस्ट में बिल गेट्स, लैरी एलिसन, वॉरेन बफेट, लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन का नाम शामिल हैं।
अगस्त में दुनियां के तिसरे अमीर व्यक्ति बने थे अडानी
गौतम अडानी ने लुइस विटॉन के बॉस अरनॉल्ट को पछाड़ते हुए 30 अगस्त को दुनियां के तिसरे सबसे अमीर व्यक्ति की पोजिशन हांसिल की थी। यह पहली बार हुआ था जब किसी एशियाई ने तिसरे स्थान पर जगह बनाई थी।
अडानी विल्मर का बढ़ रहा है व्यापार
ब्लूमबर्ग की खबर के अनुसार अदानी समूह की रसोई का समान प्रोडक्शन की आवश्यक फर्म अदानी विल्मर लिमिटेड अब अपने खाद्य समानों का संचालन विदेशों में करने की तैयारी तेजी से कर रही है। कंपनी का ध्यान अब मुख्य वितरक कंपनियों के अधिग्रहण पर है।
शेयर के दाम बढ़े हैं
अडानी विल्मर के अप्रैल से शुरू होने वाले अगले साल के लिए नियोजित पूंजीगत व्यय को 30 अरब रुपये के करीब आंका गया है। फरवरी में 486 मिलियन डॉलर की शुरुआत के बाद से खाद्य कंपनी के शेयर तीन गुना से अधिक हो गए हैं। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एफएमसीजी में उतनरे की घोषणा की थी जिसके बाद अडानी समूह ने यह फैसला लिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications