नयी दिल्ली। पिछले तीन महीनों से बड़ी संख्या में लोगों को गैस सिलेंडर की सब्सिडी नहीं मिली है। मई और उसके बाद जून में भी लोगों को सब्सिडी का इंतेजार था। मगर सब्सिडी नहीं मिली। इसका क्या कारण है हम आपको बताते हैं। दरअसल पिछले 1 साल में गैस सिलेंडर पर सब्सिडी लगातार कम की गई, जबकि सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में 100 रु का इजाफा हुआ और नतीजे में सब्सिडी जीरो कर दी गई है। उदाहरण के लिए दिल्ली में जुलाई 2019 में 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत (बिना सब्सिडी वाले) 637 रु थी, जो अब गिर कर 594 रु रह गई है। मगर इस दौरान सब्सिडी वाला सिलेंडर 100 रु और महंगा हुआ। अब सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 594 रुपए हो गई है, जो एक साल पहले 494.35 रु थी।
क्या है सरकार का जवाब
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोलियम मंत्रालय ने लोगों के खाते में गैस सब्सिडी क्यों नहीं आ रही इस बारे में जानकारी दी है। मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल MoPNG e-Seva से एक ट्वीट में बताया गया कि गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी आने के चलते इसकी कीमतों में सब्सिडी का कोई हिस्सा नहीं। इसी वजह से मई और जून में किसी को गैस सब्सिडी नहीं मिली। कोरोना संकट के बीच मई-जून दो महीनों में गैस सिलेंडर के साथ ही अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में गिरावट आई। मगर लॉकडाउन में ढील दिए जाते ही पेट्रोल-डीजल महंगे होने शुरू हो गए। जहां तक गैस सिलेंडर पर सब्सिडी का सवाल है तो सिलेंडर की घटती कीमतों के कारण ही सब्सिडी नहीं दी जा रही।
सिलेंडर के दाम और सब्सिडी एक साथ घटी
सरकार ने पिछले एक साल सिलेंडर के दाम में काफी कटौती की है। मगर इसके साथ ही सब्सिडी वाले सिलेंडरों पर मिलने वाली सब्सिडी भी कम की गई। जुलाई 2019 में सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर 494.35 रु और बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 637 रु का था। फिर अक्टूबर 2019 तक सब्सिडी वाला सिलेंडर 517.95 रु और बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 605 रु का हुआ। जनवरी 2020 में सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 535.14 रु और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 714 रु दर्ज की गई। इसके बाद अप्रैल में सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 581.57 रु और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 744 रु हो गई।
अप्रैल में आया बदलाव
अप्रैल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी के दाम काफी घटे, जिससे मई में सिलेंडर का मार्केट भाव 162.50 रु घट कर 581.50 रु रह गया। इससे हुआ ये कि सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत बराबर हो गई। जून और जुलाई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ सब्सिडी वाले सिलिंडर की कीमत में भी समान वृद्धि की गई है। फिर जून और जुलाई में बिना सब्सिडी और सब्सिडी वाले दोनों तरह से सिलेंडरों की कीमतों में बराबर बढ़ोतरी हुई।
कब आ सकती है सब्सिडी
एक अनुमान के अनुसार अगर अगस्त में सिलेंडर के दामों में कमी आई तो सब्सिडी मिल सकती है। 2 महीने तक बढ़ने के बाद अगर गैस सिलेंडर के दाम घटे तो सब्सिडी मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

MV Electrosystems IPO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications