नई दिल्ली। पेट्रोलियम कंपनियां हर माह की 1 तारीख को गैस सिलेंडर के रेट की समीक्षा करती हैं, और इसे जारी करती हैं। 1 नवंबर 2020 को भी गैस सिलेंडर के रेट में बदलाव किया गया है। इसमें 78 रुपये प्रति सिलेंडर तक रेट बढ़ाया गया है, लेकिन यह सभी श्रेणी के गैस सिलेंडरों पर लागू नहीं किया गया है। आइये जानते हैं गैस सिलेंडर के नए रेट क्या हैं। इसके अलावा आज से गैसे सिलेंडर की डिलिवरी के लिए ओटीपी व्यवस्था अनिवार्य हेा गई है। उसे भी जानते हैं।
घरेलू गैस सिलेंडर के रेट नहीं बदले
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर के अक्टूबर माह के रेट ही नवंबर महीने में लागू रहेंगे। इस तरह से घरेलू गैस का सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को त्योहारी सीजन में राहत रहेगी।
जानिए घरेलू गैस सिलेंडर के महानगरों के दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर 594 रुपये का ही मिलेगा। वहीं कोलकाता में इसका दाम 620.50 रुपये, मुंबई में 594 रुपये और चेन्नई में 610.50 रुपये ही रहेगा। अक्टूबर 2020 के दाम ही नवंबर 2020 में लागू रहेंगे।
जानिए किन गैस सिलेंडरों के दाम बढ़े
पेट्रोलियम कंपनियां 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर देती हैं। इन गैस सिलेंडरों के दाम में बढ़ोत्तरी की गई है। नवंबर 2020 में कमर्शियल गैस की कीमतों में 78 रुपये तक बढ़ोत्तरी हुई है। इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर 75 रुपये महंगा हो गया है। अब 19 किग्रा वाले गैस सिलेंडर का दाम 1166.00 रुपये से बढ़कर 1241.50 रुपये कर दिया गया है।
जानिए अन्य शहरों में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम
-कोलकाता में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का दाम 1220 रुपये से बढ़कर 1296 रुपये कर दिया गया है। यहां पर कीमतों में 76 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है।
-मुंबई में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत को 1113.50 रुपये से बढ़ाकर 1189.50 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया गया है। यहां पर कीमतों में 76 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है।
-चेन्नई में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत अब 1,276 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। यहां गैस सिलेंडर की कीमतों में 78 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है।
जानिए गैस सिलेंडर डिलीवरी के आज से बदले नियम
आज से यानी 1 नवंबर 2020 से एलपीजी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए ओटीपी जरूरी हो गया है। अब बिना ओटीपी बताए डिलीवरी करने वाला गैस सिलेंडर देगा। गैस बुकिंग के बाद ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। जब सिलेंडर डिलीवरी के लिए व्यक्ति आएगा तब ग्राहक को यह ओटीपी बताना होगा। इसके बाद ही गैस सिलेंडर मिलेगा।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
