नई दिल्ली, अगस्त 1। देश में जैसे पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोज समीक्षा होती है, वैसे ही एलपीजी गैस के रेट की समीक्षा इस 15 दिन पर की जाती है। इसी समीक्षा के बाद आज से गैस का सिलेंडर महंगा हो गया है। गैस सिलेंडर के बढ़े हुए रेट आज से लागू हो गए हैं। जिन लोगों ने पहले से भी सिलेंडर बुक कराया होगा, उनको भी आज से यह बढ़ा हुआ रेट देना होगा।
7 साल में सिलेंडर की कीमत हो गई डबल
देश में बीते सात साल में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत दोगुना से कुछ ज्यादा हो गई है। आज यह सिलेंडर 834.50 रुपये में मिल रहा है, वहीं इस सिलेंडर की कीमत 1 मार्च 2014 को 410.5 रुपये थी।
जानिए कितना बढ़ा गैस सिलेंडर का रेट
आज से पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम को 73.5 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में अब 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर 1550 रुपये की जगह 1623 रुपये में मिलेगा। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर कोलकाता में अब 1629 रुपये की जगह 1701.50 रुपये का मिलेगा। इसके अलावा मुंबई में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर 1507 रुपये की जगह अब 1579.5 रुपये में मिलेगा। वहीं चेन्नई में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर अब 1687.50 रुपये की जगह 1761 रुपये में मिलेगा। इससे पहले 1 जून 2021 को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट में कटौती की गई थी, लेकिन, 1 जुलाई 2021 को इसका रेट फिर बढ़ा था।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े
वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इस बार बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। बता दें कि घरेलू गैस का सिलेंडर 14.2 किलोग्राम का होता है। हालांकि इससे पहले 1 जुलाई 2021 को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 25.50 रुपये बढ़ाए गए थे।
दिल्ली घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 834.50 रुपये है।
मुंबई घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 834.50 रुपये है।
कोलकाता घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 861.00 रुपये है।
चेन्नई घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 850.50 रुपये है।
ऐसे करा सकते हैं गैस सिलेंडर की बुकिंग
अगर आप इंडियन आयल (इंडेन) के ग्राहक हैं तो गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप से भी गैस सिलेंडर की बुकिंग करा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन में 7588888824 नंबर को सेव करना होगा, फिर इस नंबर पर व्हाट्सएप में रीफिल टाइप करना होगा। ऐसा करते ही आपका सिलेंडर बुक हो जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications