दिसंबर में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर के दामों में एक बार फिर तेजी से तेजी देखी गई है। इंडियन ऑयल (IOC) के अनुसार 1 दिसंबर को घरेलू रसोई गैस के दामों में लगभग 13.50 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली में पहले जो 14 किलो का रसोई गैस सिलेंडर 681.9 रुपये में मिल रहा था अब आपको उस गैस सिलेंडर के लिए लगभग 695 रुपये चुकाने होंगे।

आपको बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपिनियों ने 5 किलो के सिलेंडर के दामों में भी लगभग 4 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। 05 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर अब 256.50 रुपये में मिलेगा। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जिसमें लगभग 19 किलो गैस होती है, ये सिलेंडर के दामों में लगभग 7.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब ये सिलेंडर लगभग 1219 रुपये में मिलेगा। अब तक ये पैकेज 1211.50 रुपये में मिलता था।
जानकारी हो कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में लगातार चौथे महीने वृद्धि की है। अगस्त से अब तक गैस सिलेंडर के दामों में 120 रुपये से अधिक की वृद्धि हो गई है। अगस्त में 14 किलो के एलपीजी गैस सिलेंडर के मूल्य दिल्ली में 574.50 रुपये प्रति सिलेंडर थे। ये अब बढ़ कर 695 रुपये हो गए हैं।
तो वहीं यदि देश के चार बड़े महानगरों में घरेलू सिलेंडर के दाम की बात करें तो दिल्ली में 695 रुपए में आपको सिलेंडर मिलेगा, मुंबई मे आपको 14 किलो के एलपीजी के लिए 665 रुपए चुकाने होंगे, कोलकाता में एक सिलेंडर के लिए 725.50 रुपए चुकाने होंगे तो वहीं चेन्नई में आपको 1 सिलेंडर खरीदने के लिए 714 रुपए देने होंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications