नई दिल्ली। होली के पहले महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। सरकार ने 1 मार्च 2020 से घरेलू रसोई गैस की कीमत को घटा दिया है। गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) अब 52.50 रुपये सस्ता हो गया है। अब तक यह 893.50 रुपये में मिल रहा था, जो अब 841 रुपये का मिलेगा। फरवरी के दौरान इसमें 144.50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी। जनवरी में भी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। गैस सिलेंडर के नए रेट आज से लागू हो गए हैं।

यह सिलेंडर भी हुए सस्ते
कामर्शियल सिलेंडर का रेट भी घटाया गया है।
5 किलो वाले सिलेंडर का रेट भी घटाया गया है।
होली के पहले मिली अच्छी खबर
होली से पहले ही मार्च में गैस सिलेंडर के रेट में कमी की बड़ी खबर आ गई है। होली से कुछ दिन पहले ही रसोई गैस के दाम घट गए हैं। घटी हुई दरें 1 मार्च से ही लागू हो गई हैं। अगर आप ने पहले गैस का सिलेंडर बुक कराया है, लेकिन डिलिवरी आज मिलेगी तो आप को इस घटे हुए रेट का फायदा मिलेगा। रसोई गैस के दाम 52.50 रुपये कम किए गए हैं।
जानिए फरवरी में कितने बढ़े थे दाम
फरवरी में ही रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोत्तरी हुई थी। उस वक्त सिलेंडर पर 144.50 रुपये बढ़ा दिए गए थे। हालांकि तब सरकार की काफी आलोचना हुई थी। लेकिन आज दाम घटने से अब कुछ राहत मिलेगी। हालांकि उस समय केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि रसोई गैस की कीमतों में अगले महीने कमी आ सकती है। इस्पात व पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि यह सही नहीं है कि कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार के कारण इस महीने कीमतों में इजाफा हुआ है। हालांकि, ऐसे संकेत हैं कि अगले महीने इसकी कीमतों में कमी आ सकती है।
बड़ा सिलेंडर भी सस्ता हुआ
तेल कंपनियों ने कामर्शियल सिलेंडर यानी 19 किलोग्राम के सिलेंडर के दामों में भी कटौती की है। इसमें 84.50 रुपये की कटौती की गई है। यानी कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए अब लोगों को 1465.50 रुपये देने होंगे। इससे कारोबारियों को भी कुछ राहत मिलेगी। इतना ही नहीं, पांच किलो वाले सिलेंडर पर भी रेट कम किए गए हैं। 5 किलो वाले सिलेंडर पर 18.50 रुपये कम कर दिए गए हैं। अब यह सिलेंडर 308 रुपए का ही मिलेगा।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications