नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन चल रहा है। इसके चलते चारों आर्थिक दिक्कतों की ही बात हो रही है। लेकिन आज यानी 1 मई को बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार ने आज से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भारी कटौती कर दी है। यह कटौती आधी रात से लागू हो गई है। इस कारण आज से जिनको भी गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी उनको इस घटे हुए रेट का फायदा मिलेगा। ध्यान रहे कि सरकार ने पिछले महीने भी 1 अप्रैल को गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की थी। दरअसल दुनिया भर में लॉकडाउन के चलते तेल और गैस की मांग में कमी आई है। यही कारण है कि इसके अंतरराष्ट्रीय दाम में कटौती हुई है। इसका ही फायदा भारत के लोगों को मिला है। आमतौर पर लॉकडाउन में गिफ्ट ही कहा जा सकता है। तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होते है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। इसलिए इस खबर में एक टेबल दी जा रही है, जिससे लोग अपने प्रदेश और शहर के रेट जान सकें।
162 रुपये ज्यादा सस्ता हुआ गैस का सिलेंडर
आज यानी 1 मई 2020 से गैस का 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर अब दिल्ली में 162.5 रुपये प्रति सिलेंडर सस्ता हो गया है। नई कीमतें घटकर 611.50 रुपये हो गई हैं। वहीं 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम 256 रुपये घटकर 1029.50 रुपये हो गए है। नई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं।
अप्रैल 2020 में गैस सिलेंडर हुआ था 65 रुपया सस्ता
इससे पहले अप्रैल 2020 में गैस सिलेंडर के रेट में कमी की गई थी। 1 अप्रैल को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 65 रुपये की कटौती हो गई थी। इसके पहले मार्च महीने की शुरुआत में भी कीमतें घटी थीं। हालांकि लॉकडाउन के दौरान तेल कंपनियों ने एलपीजी बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। इसके तहत ग्राहक अब एक बार रसोई गैस लेने के बाद 15 दिन के अंतर पर ही दोबारा गैस की बुकिंग करा सकेंगे।
जानिए 1 मई के प्रदेश और शहरों के हिसाब से गैस सिलेंडर के घटे हुए रेट
देश के हर राज्य में गैस सिलेंडर पर टैक्स अलग अलग वसूला जाता है। यही कारण है कि गैस सिलेंडर के दाम घटने के बाद हर राज्य में इन पर अलग अलग फर्क देखने को मिलता है। आइये जानते हैं शहरों के हिसाब से गैस सिलेंडरों के घटे हुए दाम
दिल्ली में गैस सिलेंडर अब यह 611.50 रुपये का मिलेगा, जबकि अप्रैल में यह 744 रुपये का था।
कोलकाता में गैस सिलेंडर अब यह 584.50 रुपये का मिलेगा, जबकि अप्रैल में यह 744.50 रुपये का था।
मुंबई में गैस सिलेंडर अब यह 579 रुपये का मिलेगा, जबकि अप्रैल में यह 714.50 रुपये का था।
चेन्नई में गैस सिलेंडर अब यह 569.50 रुपये का मिलेगा, जबकि अप्रैल में यह 761.50 रुपये का था।
गुरुग्राम में गैस सिलेंडर अब यह 588.50 रुपये का मिलेगा, जबकि अप्रैल में यह 750 रुपये का था।
कुछ और शहरों का रेट
नोएडा में गैस सिलेंडर अब यह 585.50 रुपये का मिलेगा, जबकि अप्रैल में यह 739.50 रुपये का था।
बेंगलुरु में गैस सिलेंडर अब यह 585 रुपये का मिलेगा, जबकि अप्रैल में यह 744 रुपये का था।
भुवनेश्वर में गैस सिलेंडर अब यह 592.50 रुपये का मिलेगा, जबकि अप्रैल में यह 744.50 रुपये का था।
चंडीगढ़ में गैस सिलेंडर अब यह 583 रुपये का मिलेगा, जबकि अप्रैल में यह 758.50 रुपये का था।
हैदराबाद में गैस सिलेंडर अब यह 589.50 रुपये का मिलेगा, जबकि अप्रैल में यह 796.50 रुपये का था।
कुछ और शहरों के रेट
जयपुर में गैस सिलेंडर अब यह 583 रुपये का मिलेगा, जबकि अप्रैल में यह 731 रुपये का था।
लखनऊ में गैस सिलेंडर अब यह 581 रुपये का मिलेगा, जबकि अप्रैल में यह 779 रुपये का था।
पटना में गैस सिलेंडर अब यह 621 रुपये का मिलेगा, जबकि अप्रैल में यह 835 रुपये का था।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
