नयी दिल्ली। अक्सर एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़ी कई शिकायतें सामने आती रहती हैं। इनमें सिलेंडर में गैस कम होने की शिकायत सबसे आम है। गैस सिलेंडर से जुड़ी इस समस्या पर शिकायत से भी कोई कार्रवाई नहीं होती। न तो एजेंसी और न ही आप तक सिलेंडर पहुंचाने वाले डिलीवरी मैन पर इसका कोई असर होता। मगर अब नियम सख्त हो गए हैं। आपको अब इस परेशानी से मुक्ति मिलेगी। दरअसल अब आपकी शिकायत पर जल्दी और सख्त कार्रवाई होगी। यदि गैस सिलेंडर समय से पहले खत्म हुआ तो गैस एजेंसी पर कार्रवाई होगी। आइए जानते हैं कहां करनी होगी आपको शिकायत।
30 दिनों में होगी कार्रवाई
अब समय से पहले आपका सिलेंडर खत्म हो तो आपके पास शिकायत का मौका होगा। आप ऐसे मामले में सीधे उपभोक्ता फोरम में शिकायत कर सकते हैं। दरअसल केंद्र सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 में कहा है कि अगर कोई गैस वितरक कंज्यूमर के अधिकार का हनन करता है तो उस पर कार्रवाई होगी। नये कानून में साफ कहा गया है कि एलपीजी सिलेंडर समय से पहले समाप्त होने पर आप वितरक के पास शिकायत करें और कार्रवाई न हो तो आपके पास सीधे उपभोक्ता फोरम में शिकायत करने का अधिकार होगा। आपकी शिकायत पर 1 महीने के अंदर कार्रवाई होगी।
लाइसेंस हो सकता है रद्द
अगर कोई वितरक कम गैस दे और आप उसकी शिकायत करें तो उसका लाइसेंस तक रद्द हो सकता है। दरअसल उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 लागू होने से सिलेंडर में कम एलपीजी होने पर वितरक पर कार्रवाई के अलावा उसका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
वजन जरूर करें चेक
अक्सर मामलों में देखा जाता है कि उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडर प्राप्त करते समय उसके वजन की जांच नहीं करते। मगर ऐसा बिल्कुल न करें। सिलेंडर की डिलिवरी लेते समय वजन जरूर चेक करें और उसे तौलें भी। असल में अक्सर सिलेंडर देने वाले वजन चेक करने वाली मशीन न होने की बात कहते हैं। बिना वजन के ढेरों सिलेंडर बहुत सारे लोगों तक पहुंचाया जाता है। मगर नए कानून से इस पर रोक लगेगी। इसके लिए आपको भी जागरूक होना होगा।
ओटीपी का नियम हुआ लागू
सामान्य गैस सिलेंडर लेने के लिए एक नया नियम शुरू किया गया है। इस नियम को पूरा किए बिना आपको गैस सिलेंडर की डिलिवरी नहीं की जाएगी। जी हां आपको गैस सिलेंडर तब ही दिया जाएगा जब आप हॉकर को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया हुआ ओटीपी बताएंगे। इस नियम की शुरुआत कंपनियों की तरफ से ट्रायल के तौर पर दिल्ली के कुछ हिस्सों और गोरखपुर, जयपुर शहरों में की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपके द्वारा बताए गए ओटीपी को हॉकर गैस एजेंसी तक पहुंचाएंगे, जहां से इसे कंपनी के नए एसडीएमएस सॉफ्टवेयर पर अपलोड किया जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
